फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Innocent eyes searching for mother's soul at the post-mortem house condition of children miserable

महिला का कत्ल: बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल, पोस्टमार्टम हाउस पर मां का आचंल खोजती रहीं मासूम निगाहें

Wed, 25 Dec 2024 02:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 25 Dec 2024 02:16 PM IST
सार

मथुरा के गोवर्धन में जिस महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उसका पोस्टमार्टम हुआ, तो उसके दोनों बच्चे भी पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे। मासूम चेहरों पर कई सवाल थे, लेकिन जवाब किसी के पास नहीं। उनकी निगाहें उस मां को तलाशती नजर आईं, जो अब कभी नहीं लौटेगी। 
 

विज्ञापन
Innocent eyes searching for mother's soul at the post-mortem house condition of children miserable
मौके पर पहुंचे मथुरा एसएसपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह अनुसूचित जाति की महिला का रक्त रंजित शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। मंगलवार को विवाहिता के तीनों बच्चों की नजरें पोस्टमार्टम हाउस पर अपनी मां को खोजती रहीं। बच्चे बार-बार पिता से पूछ रहे थे कि उनकी मां कहा है, पिता जवाब देने के बजाए इधर-उधर की बात करके उन्हें बहलाते रहे।
विज्ञापन


मंगलवार को गोवर्धन थाना क्षेत्र के गांव में मिली विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम हुआ। पोस्टमार्टम दो चिकित्सकों के पैनल ने किया। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई गई। दुष्कर्म की आशंका को देखते हुए स्लाइड बनाई गई हैं। जो कि जांच के लिए भेजी जाएगी। जांच के बाद ही पता चलेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या फिर मारपीट करके हत्या की गई।
विज्ञापन


इधर, पोस्टमार्टम हाउस पर विवाहिता की आठ और ढाई साल का बेटी और पांच साल का बेटा अपनी मां को खोजते रहे। वह बार बार पिता से पूछ रहे थे कि यहां क्यों आए हैं। हमारे साथ इतनी पुलिस क्यों है। उनका पिता उन्हें यह बताने से कतराते रहे कि उनकी मां अब इस दुनिया में नहीं रही। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गमगीन माहौल में विवाहिता के शव का अंतिम संस्कार हुआ। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि पुलिस पूर्व में इस मामले में नामजद तीन आरोपियों को हिरासत में ले चुकी है। तीनों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्लाइड जांच के लिए भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कि उसके साथ दुष्कर्म हुआ या नहीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed