फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   injury

बबूल के पेड़ को काटने को लेकर दो पक्षों में विवाद, 5 घायल

Fri, 22 Nov 2019 12:10 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
injury
वृंदावन(मथुरा)। सकराया गांव में बृहस्पतिवार को बबूल के पेड़ काटने पर दो पक्ष आमने सामने आ गए। इसके बाद में उनमें जमकर मारपीट हुई। इसमें 5 लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताया जा रही है। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सकराया गांव में धर्मवीर नामक व्यक्ति खेत की मेड़ में लगा बबूल का पेड़ काट रहा था।
विज्ञापन

इसी बीच धर्म सिंह से इसका विरोध किया और इसे अपने खेत की जद में बताया। इसी को बात को लेकर कुछ ही समय में दोनों पक्षों के अन्य लोग भी आमने सामने आ गए और मारपीट हो गई। इसमें धर्म सिंह के साथ उसकी पत्नी कमला, उसका पुत्र आशिक एवं भाई चंद्रवीर घायल हो गए। घायलों ने 100 नंबर पर फोन किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला संयुक्त चिकित्सालय में लाई।
विज्ञापन

डॉक्टर दिलीप ने गंभीर रूप से घायल धर्म सिंह को आगरा के लिए रेफर किया। वहीं विवाद में दूसरे पक्ष की ओर से धर्मवीर भी घायल हुआ। इसे भी पुलिस द्वारा अस्पताल लाया गया। रमणरेती पुलिस चौकी प्रभारी अनुराग शर्मा का कहना है कि मौके पर जांच कर घटना की जांच पड़ताल की गई। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहंी आई है। घायलों को अस्पताल भेज दिया था। जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed