फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Injured youth dies in agony on road in mathura

Mathura: सड़क पर तड़पता रहा घायल युवक, गुजरते रहे वाहन; शव देख परिवार में मच गया कोहराम

Wed, 22 Jan 2025 08:27 PM IST
अरुन पाराशर संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संंवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अरुन पाराशर Updated Wed, 22 Jan 2025 08:27 PM IST
सार

युवक जब सुबह तक घर नहीं लाैटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई। उन्होंने खोजबीन शुरू कर दी। वह गोवर्धन थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने एक युवक के सड़क पर मृत मिलने की बात बताई। मृतक का फोटो दिखाया तो वह लीलाधर का निकला। 
 

विज्ञापन
Injured youth dies in agony on road in mathura
मृतक का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मथुरा के गोवर्धन थाना क्षेत्र स्थित अड़ींग गोवर्धन बाईपास पर मंगलवार की सुबह मृत मिले युवक के शव की बुधवार को शिनाख्त हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया।
विज्ञापन


फरह थाना क्षेत्र के गांव मखदूम निवासी जगवीर सिंह ने बताया कि उनका पुत्र लीलाधर (19 वर्ष) डीजे बजाने का कार्य करता था। सोमवार को वह डीजे बजाने के लिए ही घर से निकला था। चूंकि रात को डीजे बजाना था तो वह घर से कहकर गया था कि रात को लौटकर नहीं आएगा। 
विज्ञापन


बुधवार की सुबह जब वह नहीं पहुंचा तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने डीजे स्वामी से पूछा तो उसने बताया कि लीलाधर तो रात को ही घर के लिए निकल गया था। इससे उनकी चिंता और बढ़ गई। वह गोवर्धन थाने पहुंचे तो वहां पुलिस ने एक युवक के सड़क पर मृत मिलने की बात बताई। मृतक का फोटो दिखाया तो वह लीलाधर का निकला। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह अन्य परिजन के साथ पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव को देखकर पूरी तरह से शिनाख्त कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि युवक को रात में किसी ने वाहन ने टक्कर मार दी। इसके कारण वह घायल हो गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन युवक की मौत हो चुकी थी। युवक के सिर में चोट है। संभवतः अधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हुई है। परिजन की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed