फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Information regarding online booking for VIP darshan at Shri Banke Bihari Temple is misleading: Dinesh Goswami

श्रीबांकेबिहारी के वीआईपी दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की जानकारी भ्रामक: दिनेश गोस्वामी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Information regarding online booking for VIP darshan at Shri Banke Bihari Temple is misleading: Dinesh Goswami
वृंदावन। एक चैनल की वेबसाइट पर ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन कराने के लिए पैसे लेकर ऑनलाइन बुकिंग के दावे को श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य ने भ्रामक ठहराया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन निशुल्क है। इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। उन्होंने बेवसाइट पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन

एक खबरिया चैनल की वेबसाइट पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए एक आधिकारिक पोर्टल दर्शाते हुए ऑनलाइन बुकिंग करने और बुकिंग चार्ज 501 रुपये लिये जाने का दावा किया जा रहा है। इस वेबसाइट के सामने आने पर श्रीबांकेबिहारी मंदिर हाई पावर्ड कमेटी के सदस्य एवं मंदिर सेवायत दिनेश गोस्वामी ने इसे गलत करार दिया। उन्होंने वीडियो जारी कर बताया कि मंदिर में वीआईपी दर्शन के लिए ऑनलाइन बुकिंग की कोई व्यवस्था नहीं है। न ही इसके लिए मंदिर की कोई आधिकारिक वेबसाइट बनी है। वीआईपी दर्शन निशुल्क हैं। वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग एवं शुल्क की भ्रामक जानकारी को लेकर उन्होंने हाई पावर्ड कमेटी को रिपोर्ट भेज दी है, कमेटी द्वारा जांच कर कार्रवाई की जाएगी। दिनेश गोस्वामी ने बताया कि मंदिर की हाई पावर्ड कमेटी ने गोस्वामियों द्वारा पांच यजमानों को वीआईपी दर्शन कराने की व्यवस्था की है। नववर्ष को ध्यान में रखते हुए यह संख्या पांच से बढ़ाकर 20 कर दी थी, जो कि 20 जनवरी तक लागू थी। कमेटी ने फिर से पुराने आदेश को लागू किया है, जिसमें एक गोस्वामी पांच यजमानों को वीआईपी दर्शन करा सकते हैं। इसके लिए यजमानों को दर्शन से एक दिन पहले अपने गोस्वामी के माध्यम से पहचान पत्र भेजने होंगे। गोस्वामी पहचान पत्र की कॉपी कार्यालय में जमा करेगा। इसके बाद ही पांच यजमानों को निशुल्क ठाकुरजी के वीआईपी दर्शन हों सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed