{"_id":"68c71ca82cd37103cd0f910c","slug":"india-registered-a-great-victory-over-pakistan-mathura-news-c-369-1-sagr1038-135988-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की शानदार जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भारत ने पाकिस्तान पर दर्ज की शानदार जीत
विज्ञापन
मथुरा। रविवार को भारत और पाकिस्तान का मैच देखते दर्शक।
- फोटो : mathura
मथुरा। एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए क्रिकेट मैच को लेकर दर्शकों में भरपूर उत्साह नजर आया। रविवार देर रात भारत ने पाकिस्तान को हराकर शानदार जीत दर्ज की। इस ऐतिहासिक जीत के बाद पूरे देश में जश्न का माहौल रहा। वहीं मथुरा में भी क्रिकेट प्रेमियों ने ढोल-नगाड़ों, आतिशबाजी और मिठाइयां बांटकर जीत का जश्न मनाया।
पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए नौ विकेट खोकर 20 ओवर में 127 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। भारतीय टीम ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए सात विकेट से जीत दर्ज की। मथुरा के होली गेट, चौक बाजार और वृंदावन के प्रमुख चौराहों पर लोगों ने जश्न मनाया। जैसे ही भारतीय टीम ने जीत हासिल की, युवाओं ने आतिशबाजी की और ढोल की थाप पर नृत्य भी किया। कई स्थानों पर एलईडी स्क्रीन लगाकर लोगों ने मैच का आनंद लिया।
खासकर गली-मोहल्लों और चाय की दुकानों पर क्रिकेट प्रेमियों का जमावड़ा देखने लायक रहा। मैच में हर चौका-छक्का लगने पर लोग झूम उठते थे। वहीं विपक्षी टीम के विकेट गिरने पर भी युवाओं ने भारतीय गेंदबाजों को शाबाशी दी। स्थानीय क्रिकेट क्लबों और कोचिंग सेंटरों ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक, हर कोई टीम इंडिया की इस जीत से गदगद नजर आया।
विज्ञापन
एलईडी लगाकर लिया मैच का आनंद
द लीजेंड्स ग्रुप ने स्थानीय होटल में एलईडी लगाकर ग्रुप के सदस्यों के साथ मैच का आनंद लिया। इस दौरान अध्यक्ष विपिन जैन, उपाध्यक्ष पंकज शर्मा, मुकुल सिंह, दीपा भार्गव, कमल अरोड़ा, प्रशांत सरीन, नागेंद्र, डॉ. धीरज आदि मौजूद रहे। इसके अलावा होलीगेट, भूतेश्वर, कृष्णानगर आदि क्षेत्रों में इलेक्ट्राेनिक उपकरणों की दुकान पर लोग क्रिकेट का आनंद लेते दिखाई दिए।