फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Income Tax Department served a notice of Rs 30 crore to a farmer

Mathura News: आयकर विभाग ने किसान को थमाया 30 करोड़ रुपये का नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 Apr 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Income Tax Department served a notice of Rs 30 crore to a farmer
मथुरा। नोटिस को देखता किसान। - फोटो : mathura
मथुरा। औरंगाबाद क्षेत्र के दामोदपुरा निवासी किसान को भारत सरकार ने आयकर का 30 करोड़ रुपये का नोटिस थमा दिया। यह नोटिस देख पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने एसपी सिटी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पीड़ित सौरभ कुमार ने बताया है कि वह किसान हैं। 2022 में भी ऐसा ही आयकर विभाग का 14 करोड़ रुपये का नोटिस आया था। उस समय उन्होंने नोटिस पर शिकायत न करके टाल दिया। इसके बाद 26 मार्च को भारत सरकार ने आयकर का 30 करोड़ रुपये का नोटिस उनके घर पर भेज दिया। इतनी रकम का नोटिस देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने एक परिचित से नोटिस की जांच पड़ताल कराई।
विज्ञापन

पता चला कि उनके पैनकार्ड का दुरुपयोग करके किसी ने दो जीएसटी नंबर ले लिए हैं। फिर फर्जीवाड़ा करके फर्म खोल ली है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सौरभ परेशान हो गए। उन्होंने मामले की एसपी सिटी से शिकायत की है, जबकि एसपी सिटी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed