{"_id":"64a08250f294822993009016","slug":"incidents-of-atrocities-on-dalits-have-increased-in-rajasthan-chandrashekhar-azad-mathura-news-c-29-1-agr1017-98198-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ीं : चंद्रशेखर आजाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ीं : चंद्रशेखर आजाद
विज्ञापन

- सामाजिक न्याय सम्मेलन में बोले भीम आर्मी के अध्यक्ष
भरतपुर। भीम आर्मी और आजाद समाज पार्टी के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक न्याय सम्मेलन का आयोजन शनिवार को नुमाइश मैदान में हुआ। सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा कि ईआरसीपी मुद्दे पर केंद्र और राज्य सरकार प्रदेश की जनता को गुमराह कर रहीं हैं। राजस्थान में दलितों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ीं हैं।
बजरी खनन माफियाओं के राजस्थान में हौसले बुलंद हैं। राज्य की सरकार माफिया पर अंकुश लगाने में नाकाम साबित हो रही है। जाट महासभा के प्रदेश अध्यक्ष राधे राम गोदारा ने भी सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि जाट और जाटव एक साथ मिलकर न्याय के लिए लड़ाई लड़ेंगे। भीम आर्मी के प्रदेश सचिव सुमित अंबेश समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। भीम आर्मी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद एंबुलेंस से सम्मेलन में शिरकत करने पहुंचे थे। पिछले दिनों वे उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में हुए हमले में घायल हो गए थे। संवाद