फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   incident followed recce, leaving businessman family

Mathura News: रेकी के बाद की वारदात, दहशत में रहा व्यवसायी का परिवार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:29 AM IST
विज्ञापन
incident followed recce, leaving businessman family
मथुरा। टैंटीगांव में किराना व्यवसायी अजय और उनकी पत्नी अनीता दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। पिता प्रेम प्रकाश भी हृदय के मरीज हैं। पुलिस का मानना है कि बदमाशों ने रेकी के बाद वारदात को अंजाम दिया। पांचों बदमाश करीब दो घंटे तक परिवार को बंधक बनाकर डराते-धमकाते रहे। पांच साल की बच्ची के सीने पर तमंचा रखकर गोली मारने की धमकी दी। वारदात के बाद परिवार बुरी तरह सहमा हुआ है।
विज्ञापन

टैंटीगांव में दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश पेशेवर प्रतीत हो रहे हैं। हालांकि पुलिस की छानबीन में बदमाश लोकल ही लग रहे हैं। वारदात के दौराना उन्होंने सभी के मोबाइल अपने कब्जे में ले लिए। बदमाशों को यह भी पता था कि अजय और उनकी पत्नी दिव्यांग हैं। वह बार-बार पूरे परिवार को मारने की धमकी देते रहे। अजय ने चाबी देने में आनाकानी की तो बदमाशों ने उनकी पिटाई भी लगाई। चीखपुकार नहीं कर सकें, इसलिए बदमाशों ने उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया।
विज्ञापन


कोल्ड ड्रिंक पीते रहे बदमाश
बदमाशों ने बड़े इत्मीनान से वारदात को अंजाम दिया। लूटपाट के दौरान ही फ्रिज से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें निकालीं और कोल्ड ड्रिंक पीते रहे। इस दरम्यान बदमाशों ने किराना व्यवसायी के घर में रखे सिगरेट के डिब्बों में से कई सिगरेट के डिब्बे भी उठा लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed