{"_id":"69557c4563b9fc24e500344e","slug":"inauguration-of-the-newly-constructed-33-kv-double-circuit-line-mathura-news-c-369-1-mt11002-140544-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नवनिर्मित 33 केवी डबल सर्किट लाइन का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नवनिर्मित 33 केवी डबल सर्किट लाइन का उद्घाटन
विज्ञापन
मथुरा। मुख्य अभियंता ने मंगलवार को 132 केवी जैकौंडा से नवनिर्मित 33 केवी डबल सर्किट लाइन का उद्घाटन किया। 132केवी की इस लाइन से कृष्णानगर, राधिका विहार और जयगुरुदेव सब स्टेशन के 22 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिल सकेगी। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मस्थान को भी निर्बाध आपूर्ति मुहैया हो सकेगी।
मुख्य अभियंता राजीव गर्ग और अधीक्षण अभियंता (शहरी) मुदित तिवारी ने बताया कि डबल सर्किट लाइन कृष्णा नगर एवं राधिका विहार स्थित 33/11 केवी उप-स्टेशनों को दोहरी विद्युत आपूर्ति उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्मित की गई है। लाइन के चालू होने से दोनों उप-स्टेशनों को 33 केवी बिजली के दो स्रोत प्राप्त हो गए हैं। इससे इन क्षेत्रों से जुड़े लगभग 22 हजार से अधिक उपभोक्ताओं को निर्बाध आपूर्ति मिलेगी।
उन्होंने बताया कि 33 केवी डबल सर्किट लाइन उत्कृष्ट विद्युत इंजीनियरिंग का उदाहरण है। यह लाइन मथुरा शहर के तीन प्रमुख उप स्टेशनों कृष्णा नगर, राधिका विहार और गणेशरा को बिजली आपूर्ति प्रदान करती है। एम-6 टावर पर कुल 6 सर्किट संचालित किए गए हैं। इनमें दो 33 केवी, दो 11 केवी तथा दो एलटी लाइन शामिल हैं। मुख्य अभियंता ने बताया कि कृष्णा नगर सब स्टेशन से श्रीकृष्ण जन्मस्थान की विद्युत आपूर्ति होती है। अब जन्माष्टमी पर विद्युत निगम को अतिरिक्त व्यवस्था करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। दोहरी विद्युत व्यवस्था के चलते जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान की विद्युत आपूर्ति बाधित होने की कोई संभावना नहीं रहेगी।