फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inauguration of Sainik Dwar in memory of martyr Kishan Singh

Mathura News: शहीद किशन सिंह की स्मृति में सैनिक द्वार का लोकार्पण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of Sainik Dwar in memory of martyr Kishan Singh
द्वार का लोकार्पण करते विधायक व अन्य
मांट। शहीद सूबेदार किशन सिंह की स्मृति में गांव हसनपुर में शहीद सैनिक द्वार का लोकार्पण किया गया है। रविवार को विधायक राजेश चौधरी एवं जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल एके सिंह ने द्वार का लोकार्पण किया।
विज्ञापन


शहीद की स्मृति में गांव में श्रद्धांजलि सभा हुई। जनप्रतिनिधियों एवं पूर्व सैनिकों ने शहीद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। कर्नल एके सिंह, प्रदेश कोऑर्डिनेटर खेमचंद शर्मा नगेश, कर्नल आरके सिंह, कर्नल अभिलाष, कैप्टन जवाहरलाल, कैप्टन महिपाल सिंह, कैप्टन भंवर सिंह ने शहीद के सुपुत्र सौदान सिंह, ओम प्रकाश सिंह, सूबेदार मेजर चंद्रपाल सिंह तथा कर्नल एसआरआर अटल को पटका पहनाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन


विधायक ने कहा कि राष्ट्र की रक्षा में शहीद सैनिकों के बलिदान का राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। खेमचंद शर्मा ने बताया कि तहसील के 28 शहीदों में से 18 की स्मृति में द्वार का निर्माण हो चुका है। मनोज कुलश्रेष्ठ, राकेश चौधरी, दिलावर सिंह, प्रेम सिंह, उदयभान सिंह, हरिओम तिवारी, रामवीर सिंह तोमर, कैप्टन जेपी सिंह, सुंदर पाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed