फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Inauguration of 4 roads constructed at a cost of 33 lakhs in Kosi

Mathura News: कोसी में 33 लाख की लागत से बनीं 4 सड़कों का उद्घाटन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 26 Mar 2025 12:21 AM IST
विज्ञापन
Inauguration of 4 roads constructed at a cost of 33 lakhs in Kosi
आर्य नगर में सीसी सड़क का उद्धाटन करते चेयरमैन
कोसीकलां। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन ने 33 लाख की लगात से बनाई 4 सड़कों का उद्घाटन व 9 लाख की लागत से बनने वाली 2 सड़कों का शिलान्यास किया। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल ने सभासद रोहतास माहौर, बच्चू तंवर, लोकेश गर्ग, मनीष जैन, अनिल भातू के साथ आर्य नगर गली संख्या-2 में 15 लाख की लागत से निर्माण कराई गई सीसी सड़क का फीता काटकर उद्धाटन किया।
विज्ञापन


कौशल किशोर सौखियां, वेदराम शर्मा, वीरेंद्र खंडेलवाल, मुरारी बठैनियां आदि थे। इसके बाद आर्य समाज मंदिर के सामने गली में 6 लाख की लागत से बनाई गई सीसी सड़क कार्य का उद्घाटन किया। पूर्व सभासद रामरती अग्रवाल, केएम अग्रवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय गोयंका आदि थे।
विज्ञापन


घंटाघर पर रहीश कबाड़िया वाली गली में 6 लाख लागत से तथा पशु चिकित्सालय के समीप भातू कॉलोनी में 6 लाख की लगात से इंटरलॉकिंग सड़क का उद्घाटन किया। कमला नगर में 6 लाख की लागत से शिवाजी जादौन वाली तथा वार्ड 18 में तीन लाख रुपये की लागत से ठाकुर भानु प्रताप सिंह के बराबर वाली गली में इंटरलॉकिंग सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed