{"_id":"60f6cfea8ebc3e72ea6b6352","slug":"in-view-of-the-third-wave-the-health-department-increased-random-sampling-mathura-news-agr5005319152","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीसरी लहर के मददेनजर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई रैंडम सैंपलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीसरी लहर के मददेनजर स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ाई रैंडम सैंपलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। जनपद में भले ही कोरोना संक्रमण के केस घट रहे हों, लेकिन स्वास्थ्य विभाग तीसरी लहर के प्रति सजग है। धार्मिक नगरी होने के कारण यहां हर दिन देश भर से लोगों का आना जाना लगा रहता है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने लोगों की रैंडम सैंपलिंग का दायरा बढ़ा दिया है।
अब बाजारों से लेकर प्रमुख स्थलों से लोगों के सैंपल लेकर कोरोना की जांच की जा रही है। इसके साथ ही बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन के साथ मंदिरों के आसपास भी हेल्पडेस्क लगाकर लोगों की जांच की व्यवस्था की जा रही है। यहां लोग स्वयं भी अपनी कोरोना की एंटीजन जांच करा सकते हैं। विभाग भी मंदिरों में आने वाले श्रद्धालुओं की जांच करवा रहा है।
--
गुरुपूर्णिमा पर्व को देखते हुए मथुरा मंदिरों के दर्शन के लिए लोगों का आना शुरू हो गया है। इससे यहां संक्रमण के बढ़ने की भी संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता है। विभाग रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर रैंडम सैंपलिंग करवा रहा है।
विज्ञापन
डॉ. भूदेव,कोविड प्रभारी
महिला अस्पताल में 30 बेड का आईसीयू वार्ड
मथुरा। तीसरी लहर को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। विभाग ने तैयारियां तेज कर दीं हैं। अस्पतालों को अपग्रेड किया जा रहा है। सरकार से मिली गाइड लाइन के बाद तीसरी लहर से लड़ने के लिए अस्पताल अपग्रेड किए जा रहे हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.रचना गुप्ता ने बताया कि बच्चों के आईसीयू अस्पताल तैयार करने के मिले आदेश के बाद जिला महिला अस्पताल में तीस बेड की व्यवस्था की गई है। यहां भर्ती होने वालों के लिए आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त करने की तैयारियां की जाएंगी। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर खतरनाक मानते हुए इससे सतर्क रहने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। संवाद