{"_id":"5d545c7a8ebc3e6d046f8d99","slug":"in-honey-trap-four-arrest-mathura-news-agr4010590124","type":"story","status":"publish","title_hn":"हनी ट्रैप गिरोह के चार सदस्य पकड़े नकदी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हनी ट्रैप गिरोह के चार सदस्य पकड़े नकदी बरामद
विज्ञापन
मथुरा। महावन पुलिस द्वारा पकड़े गए लोगों को हनी ट्रैप करने वाले।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। महावन पुलिस और सर्विलांस टीम ने हनीट्रैप गिरोह के चार सदस्यों को पकड़ा है। यह गिरोह लड़की का लालच देकर लोगों को फंसाता था। उसके बाद वीडियो और फोटो बनाकर उसे ब्लैकमेल करके रकम वसूलते थे। न देने पर दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी भी देते थे।
महावन पुलिस और सर्विलांस टीम को सूचना मिली कि गोकुल बैराज के पास हनीट्रैप करने वाले गिरोह के सदस्य हैं। महावन पुलिस ने पहुंचकर गिरोह के चारों सदस्यों को पकड़ लिया। एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि सर्विलांस टीम प्रभारी रवि कुमार त्यागी और थाना प्रभारी राजीव कुमार ने हनीट्रेप गिरोह के चार सदस्यों को दबोचा है।
पकड़े गए रविंद्र सिंह निवासी गांव सरकोरिया (अलीगढ़), राजवीर सिंह निवासी गांव रतिया (महावन), रज्जो पहलवान निवासी नगला उदय सिंह (बलदेव) और नीरज निवासी महेंद्र नगर मंडी चौराहा, हाईवे हैं। इनकी महिला साथी आरती निवासी दिल्ली फरार हो गई।
विज्ञापन
इनके पास से आठ हजार की नकदी, दो बाइक और पांच मोबाइल बरामद किए गए हैं। एसएसपी ने बताया कि गिरोह ने नौ अगस्त को अध्यापक अमित कुमार को फंसाकर मारपीट करके बंधक बनाया था। दो लाख रुपये की मांग करने वालों ने 26 हजार रुपये वसूले थे।