फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   In 20 years, only one former MLA has traveled on a roadways bus

Mathura News: 20 साल में सिर्फ एक पूर्व विधायक ने किया रोडवेज बस में सफर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Sep 2025 06:45 AM IST
विज्ञापन
In 20 years, only one former MLA has traveled on a roadways bus
मथुरा। रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ीं बसें। - फोटो : mathura
सुनील कुमार
विज्ञापन


मथुरा। बेशक रोडवेज की बसों की हालत पहले से बहुत सुधर गई है, लेकिन इसके बावजूद रोडवेज बसों में आम जनता के साथ सफर करना जनप्रतिनिधि अपनी तौहीन ही समझते हैं। यही कारण है कि आगरा परिक्षेत्र के मथुरा में पिछले 20 साल से किसी विधायक या सांसद ने रोडवेज बस में सफर नहीं किया। महज एक पूर्व विधायक ने ही मथुरा से दिल्ली तक का सफर किया है।
रोडवेज की हर बस में सांसद और विधायकों के लिए तीन सीटें आरक्षित रहती हैं। उद्देश्य यह था कि जब चाहें माननीय जनता के साथ यात्रा कर सकें, लेकिन हकीकत यह है कि अच्छा-खासा टीए और डीए मिलने के बाद नेताओं का रुझान हमेशा स्पेशल ट्रेनों और हवाई सफर करने का रहा। इसके अलावा एक्सप्रेस वे बनने के बाद अपनी लग्जरी गाड़ियों के काफिले के साथ दिल्ली और लखनऊ का सफर करना आसान लगता है। संवाद
विज्ञापन


माननीय की सीट पर बैठकर लेते हैं चुटकियां
बसों में विधायक और सांसदों के लिए आरक्षित की सीटों पर आम यात्री ही सफर करते हैं। कई दफा यात्री मज़ाकिया लहजे में कहते हुए सुने जा सकते हैं कि ‘हम विधायक नहीं हैं तो क्या हुआ, उनकी सीट पर बैठकर ही विधायक बन जाते हैं।’
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी है एक कारण
चार बार के विधायक और पूर्व मंत्री रहे सरदार सिंह कहते हैं कि रोडवेज बसों में यात्रा नहीं करने की वजह उसकी जर्जर हालात और जगह-जगह रुकना है। समय पर नहीं पहुंचाना। समस्या है। कहीं भी बस को खड़ा कर लिया जाता है। इसलिए मैंने कभी भी रोडवेज की बस में बैठकर यात्रा नहीं की। मैं ट्रेन में बैठकर समय पर लखनऊ या दिल्ली पहुंच जाता था।


वर्जन
वर्तमान में मथुरा डिपो में 190 रोडवेज की बसें हैं। इनमें 80 प्रतिशत बसें नई हैं। इसके अलावा 6 वातानुकूलित बसें हैं जो दिल्ली, हरिद्वार, नोयडा ऋषिकेश आदि के लिए संचालित हैं। करीब 4 महीने पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने मथुरा से दिल्ली तक का सफर किया है।
मदन मोहन शर्मा, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed