फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal spice factory seized, goods worth 27 lakh seized

Mathura News: अवैध मसाला फैक्ट्री सीज, 27 लाख का माल जब्त

Fri, 18 Aug 2023 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 18 Aug 2023 12:34 AM IST
विज्ञापन
Illegal spice factory seized, goods worth 27 lakh seized
मथुरा। कोसीकलां क्षेत्र के मथुरा-हरियाणा बाॅर्डर पर स्थित कोटवन में बृहस्पतिवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने अवैध मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। फैक्ट्री को सीजकर 27 लाख रुपये के मसाले जब्त किए हैं। इसके अलावा नेशनल हाईवे के किनारे ही संचालित वरुण बेवरेज कोल्ड ड्रिंक के प्लांट में स्थित कैंटीन से बेसन, तैयार सब्जी तथा खाद्य तेल एवं सॉफ्ट ड्रिंक बनाने में प्रयुक्त होने वाली शुगर और तैयार एनर्जी ड्रिंक के पांच सैंपल लिए हैं। सभी नूमनों को जांच के लिए भेजा है।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डाॅ. गौरी शंकर ने बताया कि कोटवन क्षेत्र में नेशनल हाईवे के किनारे एक मसाला फैक्ट्री संचालित होने की सूचना पर छापा मारा गया। मौके पर नियमों को ताक पर रखकर खाद्य मसालों की पिसाई और पैकिंग करना पाया गया। कुछ लोग चाय पत्ती की पैकिंग भी कर रहे थे। फैक्ट्री संचालक गुरुग्राम निवासी अंशुल से संचालन संबंधी लाइसेंस मांगा गया तो वह प्रस्तुत नहीं कर सका।
विज्ञापन

मसालों में मिलावट की आशंका को देखते 1200 किलो साबुत हल्दी, 1250 किलो पिसी हल्दी, 350 किलो पैक्ड हल्दी, 2800 किलो लाल मिर्च खुली एवं पैक्ड, 1600 किलो धनिया पिसा एवं साबुत, 4800 किलो चाय पत्ती को जब्त कर फैक्ट्री को सीज कर दिया। मसाले और चाय पत्ती के नमूनों को जांच के लिए एफडीए की लैब भेजा जाएगा। लैब रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही संचालक को लाइसेंस प्रस्तुत करने के संबंध में नोटिस दिया गया है। कारवाई करने वाली टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी भरत सिंह, धर्मेंद्र सिंह, एसएस निरंजन, देवराज सिंह, अरुण कुमार, गजराज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed