{"_id":"68f5431e222037de0503694c","slug":"illegal-mining-operation-caught-in-the-farah-area-mathura-news-c-29-1-mtr1013-470349-2025-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: फरह क्षेत्र में पकड़ा अवैध खनन का खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: फरह क्षेत्र में पकड़ा अवैध खनन का खेल
विज्ञापन
स्थानीय ढाबे के निकट खडे हुये पकडे गये डंपर, ट्रैक्टर व जेसीबी
फरह। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने शनिवार सुबह करीब 3.30 बजे छापामार कार्रवाई की। अवैध खनन में लिप्त चार डंफर, दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर को सीज कर दिया। वहीं चालक रविंद्र, अनिल, योगेश को गिरफ्तार कर लिया है। छापामार कार्रवाई इतनी गोपनीय रखी गई कि इसकी सूचना फरह पुलिस को भी बाद में दी गई।
एसडीएम सदर अभिनव जे जैन, खनन इंस्पेक्टर अक्षय कुमार और एआरटीओ नीतू सिंह ने संयुक्त रुप से छापामार की। फरह स्थित पीपी टाउन कॉलोनी से अवैध खनन में शामिल सभी वाहनों को पकड़कर फरह पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। थाना क्षेत्र के गांव मखदूम, परखम, सलेमपुर, चुरमुरा, कौंह, बेरी, करनपुर आदि गांवों में खनन का खेल जोरों पर चलता रहता है।
धमकाने के आरोप में चार पर मुकदमा दर्ज
फरह। धमकी देने के आरोप में युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ये सभी एक दिन पूर्व हुई अवैध खनन के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई से नाराज थे।शनिवार को एसडीएम सदर अभिनव जे जैन ने क्षेत्रीय खनन अधिकारी के साथ गांव भीम नगर के सामने पीपी टाउन काॅलोनी में छापा मारकर कार्रवाई की। इस दौरान चार डंपर, दो जेसीबी और एक ट्रैक्टर जब्त किया था। मौके से तीन चालक भी पकड़े गए थे।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के गांव सलेमपुर निवासी भूपेंद्र शर्मा ने बताया कि वह सलेमपुर मोड़ स्थित खोखे से कुछ सामान ले रहे थे। इसी दौरान थार में सवार राजेश और पंच सहित अन्य दो व्यक्ति उनके पास आए और गोली मारने की धमकी देते हुए कहा कि उसने वाहन पकड़वाए हैं। यह कहकर उसकी पिटाई कर दी। सीओ रिफाइनरी ने बताया कि भूपेंद्र की तहरीर पर राजेश और पंच समेत दो अन्य लोगों के खिलाफ थाना फरह में मुकदमा दर्ज किया गया है। संवाद