फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal encroachment will be removed in Naujheel, notice issued

Mathura News: नौहझील में हटेंगे अवैध कब्जे, नोटिस जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Aug 2024 02:20 AM IST
विज्ञापन
Illegal encroachment will be removed in Naujheel, notice issued
मथुरा। नौहझील कस्बे में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने अपनी जमीन खाली कराने को लेकर मंगलवार को कब्जाधारकों को नोटिस जारी किए। इसमें 5 दिन में स्वयं कब्जा हटाने के लिए समय दिया गया है। चेतावनी दी है कि अन्यथा की स्थिति में बुलडोजर द्वारा अवैध निर्माण को ध्वस्त कराया जाएगा।
विज्ञापन

छाता-गोमत मार्ग पर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। पानी निकासी न होने के चलते सड़क टूट जाती है। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी सड़क के दोनों ओर दो फीट गहरा व दो फीट चौड़े नाले का निर्माण करा रहा है। जिससे पानी सुगमता से निकल सके। विभाग के सामने समस्या आ रही है कि नौहझील-शेरगढ़ व नौहझील-मथुरा मार्ग पर दोनों ओर 50-50 फीट व नौहझील-बाजना रोड़ पर 33-33 फीट जमीन पर लोगों ने अवैध कब्जा कर दुकान व मकान बना रखे हैं। विभागीय अधिकारियों ने अवैध कब्जों को चिह्नित कर जमीन खाली कराने का नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन

नोटिस में लिखा है कि छाता, शेरगढ़, नौहझील, बाजना, गोतम मार्ग के 22 किमी में दोनों ओर लोक निर्माण विभाग की भूमि पर आपके द्वारा अतिक्रमण किया गया है। नोटिस प्राप्ति के 5 दिन में कब्जा खुद नहीं हटाया तो विभाग द्वारा ध्वस्तीकरण की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। बुलडोजर, मजदूर व अन्य मशीनरी में हुए व्यय की वसूली भी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग के एई अजय कुमार ने बताया कि नौहझील-गौमत सड़क निर्माण के साथ दोनों ओर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। कब्जाधारकों को अवैध अतिक्रमण हटाने का नोटिस देकर 5 दिन का समय दिया गया है। 5 दिन बाद बीच सड़क से नौहझील-शेरगढ़ व नौहझील-मथुरा मार्ग पर दोनों ओर 50-50 फीट व नौहझील-बाजना रोड़ पर 33-33 फीट बना अवैध अतिक्रमण ध्वस्त किया जाएगा।



नोटिस से अफरा-तफरी
कस्बे के बाजार में में ज्यादातर दुकानें पीडब्ल्यूडी की जमीन पर अवैध कब्जा कर लोगों ने बना रखी हैं। विभाग अगर जमीन खाली कराता है तो पूरा बाजार साफ हो जाएगा। इससे दुकानदारों में अफरा-तफरी की स्थिति बनी हुई है।


जाम से मिलेगी मुक्ति
नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए कट व टोल होने के कारण छाता-नौहझील मार्ग पर वाहनों का आवागमन बढ़ गया है। इससे कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती है। अवैध अतिक्रमण हटने के बाद सड़क का चौड़ीकरण होने से जाम लगने की समस्या से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed