फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Illegal construction obstructing road construction was demolished.

Mathura News: मार्ग निर्माण में बाधा बन रहा अवैध निर्माण कराया ध्वस्त

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Nov 2025 11:32 PM IST
विज्ञापन
Illegal construction obstructing road construction was demolished.
मथुरा। नगर निगम की टीम ने बुधवार को गोविंद नगर के महाविद्या कॉलोनी में मार्ग निर्माण में बाधा बन रहे अवैध निर्माण को बुलडोजर से ध्वस्त कराया। कार्रवाई के दौरान स्थानीय लोगों से टीम की नोकझोंक हो गई। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। वहीं लक्ष्मीनगर, भूतेश्वर तिराया, वृंदावन में भी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

अपर नगर आयुक्त सौरभ सिंह ने बताया कि महाविद्या कॉलोनी में मार्ग निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ लोगों ने मार्ग के फुटपाथ तक अवैध तरीके से निर्माण करा दिया था। इससे मार्ग निर्माण में बाधा उत्पन्न हो रही थी। इसलिए कार्रवाई की गई है। वहीं भूतेश्वर तिराहा एवं बीएसए रोड पर फुटपाथों को खाली कराया। लक्ष्मी नगर में यमुना पुल से तिराहे पर दुकानों के बाहर रखा सामान भी हटवाया। कुछ सामान जब्त भी कर लिया। एक किग्रा प्रतिबंधित पॉलीथिन भी जब्त कर दुकानदारों पर छह हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वृंदावन में परिक्रमा मार्ग, प्रेम मंदिर क्षेत्र एवं ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed