{"_id":"64345748d839245f1004e6a4","slug":"ig-interacted-directly-with-people-for-congestion-and-traffic-improvement-mathura-news-c-29-1-57368-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: भीड़ और ट्रैफिक सुधार के लिए आईजी ने लोगों के साथ किया सीधा संवाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: भीड़ और ट्रैफिक सुधार के लिए आईजी ने लोगों के साथ किया सीधा संवाद
विज्ञापन
निस्तारण का दिलाया भरोसा, बोले- जल्द ही व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाएगा
बैठक में बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामी, व्यापारी, तीर्थ पुरोहित व अन्य लाेग जुटे
संवाद न्यूज एजेंसी
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में हो रही भीड़ और शहर में जाम की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए प्रशासनिक अमला जुट गया है। रविवार को मंडलायुक्त और एडीजी द्वारा अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद सोमवार को टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर में आईजी ने बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत गोस्वामियों, व्यापारी वर्ग, तीर्थ पुरोहित, समाजसेवी और स्थानीय लोगों के साथ सीधा संवाद किया। सुझाव मांगे गए और अपनी योजनाओं को उनके सामने रखा गया।
शाम आईजी आगरा जोन दीपक कुमार, डीएम पुलकित खरे और एसएसपी शैलेष पांडेय ने लोगों से सीधा संवाद किया। संवाद के दौरान उनकी समस्याएं सुनीं और बिंदुवार ढंग से उनके निस्तारण का भरोसा दिलाया। बैठक में बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत रजत गोस्वामी, गोपी गोस्वामी, शैलेष गोस्वामी, बाल कृष्ण गोस्वामी ने कहा कि प्रशासन और मंदिर प्रबंधन को साथ मिलकर समस्या के समाधान के लिए रास्ता निकालना चाहिए। तीर्थ पुरोहित समाज के श्याम सुंदर गौतम ने वृंदावन की यातायात व्यवस्था को वनवे करने का सुझाव रखा, जबकि व्यापार मंडल के अध्यक्ष आलोक बंसल, धनेंद्र अग्रवाल, सुधीर शुक्ला, गोविंद खंडेलवाल, नीरज गौतम ने ई-रिक्शा से बिगड़ी यातायात व्यवस्था का मुद्दा उठाया। वहीं प्रदीप बनर्जी, अमर बिहारी पाठक, योगेश द्विवेदी, अमित गौतम शिवा गौतम ने शहर में ई-रिक्शा के संचालन, मंदिर मार्ग पर बैरीकेडिंग, शहर के अंदर श्रद्धालुओं के वाहनों का जाम, मंदिर में स्थानीय लोगों के लिए दर्शन की व्यवस्था, भीड़ वाले दिनों में बच्चों के स्कूल पहुंचाने और मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के साथ दुकानदारों के अतिक्रमण पर ध्यान आकर्षित किया।
लोगों के सुझावों के बाद आईजी दीपक कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्वयं इन मामलों पर नजर रखे हैं। श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों की सुविधा और सुरक्षा उनकी प्राथमिकता में शामिल है। जल्द ही व्यवस्थाओं में बदलाव किया जाएगा। कहा श्रद्धालु ही वृंदावन के एंबेसडर हैं, जो यहां की आस्था का प्रचार-प्रसार करते हैं। बैठक में विप्रा उपाध्यक्ष नागेंद्रप्रताप, एसपी सिटी एमपी सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सौरभ दुबे, अपर नगर आयुक्त क्रांतिशेखर सिंह, सीओ सदर प्रवीण मलिक, सूचना अधिकारी प्रशांत सुचारी, विवेक आचार्य, जानी भाटिया, संजय शर्मा, गौरव गोस्वामी, नितिन गोस्वामी, ज्ञानेंद्र गोस्वामी, करन गोस्वामी, गोविंद खंडेलवाल आदि थे।
विज्ञापन
नदारद रहे ट्रैफिक एसपी
वृंदावन की बिगड़ी यातायात व्यवस्था पर अधिकारी मंथन कर रहे थे और ट्रैफिक एसपी इस बैठक से नदारद दिखे। आईजी दीपक कुमार जब वृंदावन की ट्रैफिक व्यवस्था के सवाल पर एसपी ट्रैफिक को आवाज लगाई तो पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि वह नहीं हैं।