फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If Your Child Falls Ill, You Won't Find a Doctor at the 100-Bed Hospital

Mathura News: बच्चा बीमार है तो सौ शैय्या अस्पताल में नहीं मिलेगा डॉक्टर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
If Your Child Falls Ill, You Won't Find a Doctor at the 100-Bed Hospital
वृंदावन। अगर आपका बच्चा बीमार है, आप जिला संयुक्त चिकित्सालय (सौ शैय्या अस्पताल) में जाने की सोच रहे हैं तो रुक जाएं, वहां आपको बच्चों के लिए कोई चिकित्सक नहीं मिलेगा। यहां पिछले एक वर्ष से बाल रोग विशेषज्ञ की तैनाती होने के कारण नवजात और बच्चों के इलाज की व्यवस्था चरमराई हुई है। अस्पताल में हर महीने 100 से अधिक डिलीवरी हो रही हैं लेकिन बच्चों की देखभाल के लिए कोई विशेषज्ञ उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन

स्थिति यह है कि बीमार बच्चों को दिखाने के लिए परिजन को निजी डॉक्टरों का सहारा लेना पड़ रहा है। इससे उन पर इलाज में आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। कई मामलों में गंभीर स्थिति होने पर बच्चों को बाहर के अस्पतालों में रेफर करना पड़ता है। वृंदावन निवासी रमेश शर्मा का कहना है कि अस्पताल में बच्चों का डॉक्टर न होने से परेशानी होती है। सीएमएस डाॅ. वंदना अग्रवाल का कहना है कि बाल रोग विशेषज्ञ के लिए शासन को पत्र भेजा जा चुका है। आवश्यकता होती तो जिला अस्पताल से डॉक्टर को बुला लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed