फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If you come to meet BSA, bring your Aadhar card with you

Mathura News: बीएसए से मिलने आएं तो आधार कार्ड साथ लाएं..

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 08 Mar 2024 01:25 AM IST
विज्ञापन
If you come to meet BSA, bring your Aadhar card with you
मथुरा। आप किसी कार्य से जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय जा रहे हैं तो अपने साथ कोई न कोई पहचान पत्र अवश्य लेकर जाएं, क्योंकि इस संबंध में बीएसए ने अपने कार्यालय पर आदेश पत्र चस्पा करा दिया है।
विज्ञापन

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पर बीएसए सुनील दत्त द्वारा एक आदेश पत्र चस्पा किया गया है। इसमें स्पष्ट लिखा है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मथुरा से मिलने के लिए आने वाले सभी आगंतुकों को सूचित किया जाता है कि उन्हें निर्धारित रजिस्टर पर एंट्री व हस्ताक्षर करते हुए अपना फोटो पहचन पत्र, आधार कार्ड अथवा पैन कार्ड प्रस्तुत करना होगा। इसके बाद ही मिलने की अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

इस अजीबो गरीब आदेश की प्रति कार्यालय पर चस्पा होते ही इसकी विभाग में चर्चा होनी लगी। इस संबंध में बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि यह निर्णय सुरक्षा की दृष्टि से लिया गया है। उन्हें बीते कुछ समय से तरह-तरह की धमकियां मिल रहीं हैं, जिसे देखते हुए पूर्व में प्रशासन द्वारा उन्हें गनर भी उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed