फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If Yamuna Expressway is closed then take help of alternative routes.

Mathura News: यमुना एक्सप्रेस-वे बंद हैं तो वैकल्पिक मार्गों का लें सहारा

Fri, 22 Sep 2023 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Updated Fri, 22 Sep 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
If Yamuna Expressway is closed then take help of alternative routes.
- आज से तीन दिन यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा-नोएडा के बीच दोपहर 2 से रात 9 बजे तक बंद रहेगा वाहनों का आवागमन
विज्ञापन

- राधाष्टमी पर जिले में आने वाले वाहन जीटी रोड से वाया अलीगढ़ और एनएच-2 सहित होडल से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे के जरिये जा सकेंगे
- राया फाटक पर करने होंगे पुलिस को जाम से बचाव के भारी इंतजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर नोएडा से आगरा के बीच 22 से 24 सितंबर तक दोपहर 2 से रात 9 बजे तक वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। इसके मद्देनजर मथुरा से दिल्ली नोएडा जाने वाले वाहन चालकों के सामने परेशानी खड़ी हो सकती है। हालांकि यातायात पुलिस ने इसके लिए वैकल्पिक मार्ग सुझाएं हैं, जिनका इस्तेमाल कर वाहन चालक जाम जैसी स्थिति से बच सकते हैं। इधर, शनिवार को राधाष्टमी का पर्व मनाया जाएगा, जिसमें शामिल होने के लिए दिल्ली-एनसीआर के लोग बड़ी संख्या में आएंगे। उनको आवागमन में दिक्कतों का सामना ने करना पड़ा इसके लिए प्रशासन ने तीन वैकल्पिक मार्ग सुझाए हैं।
मोटोजीपी भारत रेस के कारण यमुना एक्सप्रेस-वे को 22-24 सितंबर को आगरा से नोएडा के बीच दोपहर 2 बजे से रात 9 बजे तक बंद किया जाएगा। इस दौरान मथुरा में दोपहर दो बजे के बाद वाहन यमुना एक्सप्रेस-वे पर नहीं चढ़ सकेंगे। दिल्ली और नोएडा जाने वाले वाहन एक्सप्रेस-वे पर राया कट से चढ़ते हैं। ऐसे में प्रशासन की ओर से प्लान सुझाया गया है कि वाहन चालक बंद के दौरान राया कट से एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने की बजाए राया फाटक से इगलास, अलीगढ़ को जाएं, वहां से एनएच-91 यानी दिल्ली-कानपुर हाईवे पर चढ़ जाएं, जो कि बुलंदशहर, गाजियाबाद होते हुए सीधे दिल्ली को पहुंचाएगा। यह मार्ग वृंदावन आने-जाने वाले वाहन चालकों के लिए सुलभ रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, राधाष्टमी पर शनिवार को बरसाना आने श्रद्धालु इसी दिन तड़के चार बजे दर्शन करने के बाद दिनभर घूमेंगे। ऐसे में उनकी रवानगी दोपहर 12 बजे के बाद ही गंतव्यों की ओर होगी। ऐसे श्रद्धालु जो अपने वाहनों से आएंगे, उनसे प्रशासन ने अपील की है कि वे दिल्ली-आगरा हाईवे के जरिये गंतव्यों की ओर रवाना हो सकते हैं। वहीं, दूसरा वैकल्पिक मार्ग बरसाना-छाता से होडल पहुंचकर, वहां से ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे का रूट भी पकड़ सकते हैं। यह एक्सप्रेस-वे वाहन चालकों को गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर के अन्य इलाकों में पहुंचा देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


राया फाटक पर करने होंगे जाम से बचाव के इंतजाम
राया कट से यमुना एक्सप्रेस-वे पर चढ़ने के लिए वाहनों को 22 से 24 सितंबर को रोका जाएगा। ऐसे में जिन लोगों को दिल्ली, नोएडा जाना होगा। वे राया फाटक से इगलास, अलीगढ़ होते हुए वाया दिल्ली-कानपुर हाईवे दिल्ली-एनसीआर जा सकेंगे, लेकिन ट्रैफिक पुलिस को राया फाटक पर विशेष तौर पर जाम से बचाव के इंतजाम करने होंगे। दरअसल, राया फाटक पर वाहनों की आम दिनों में ही लंबी कतार लग जाती है। रास्ता बीच बाजार से होकर निकलता है, ऐसे में बाजार भी पूरी तरह से जाम हो जाता है।

नरहौली पुल के नीचे रेलवे का कामकाज जारी, डायवर्जन यथावत

आगरा-दिल्ली हाईवे के मथुरा क्षेत्र में स्थित नरहौली पुल के नीचे रेलवे की ओर से काम लगातार किया जा रहा है। इसको लेकर ट्रैफिक पुलिस द्वारा पूर्व में ही 23 अगस्त से 4 अक्तूबर तक का डायवर्जन प्लान जारी कर रखा है। इसे बढ़ाया नहीं गया है। एसपी ट्रैफिक देवेश कुमार शर्मा के अनुसार नरहौली पुल पर डायवर्जन जरूर है, लेकिन अभी तक भारी वाहनों के लिए बंद नहीं किया गया है। यहां भारी वाहनों को धीमी गति से गुजारा जा रहा है। रेलवे की ओर से जिस दिन कार्य की अधिकता को देखते हुए पुल से आवागमन बंद करने को कहा जाएगा, उस दिन बंद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed