फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   If God had given me strength, I would have destroyed the domes: T Raja

भगवान मुझे शक्ति देता तो गुंबदों काे विध्वंस कर देता : टी राजा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
If God had given me strength, I would have destroyed the domes: T Raja
मथुरा। अपनी तीखी टिप्पणी और विवादित बोलों के कारण चर्चा में रहने वाले हैदराबाद के गोशामहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक टी राजा का रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें वह श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण पर बयान देते हुए कह रहे हैं कि जन्मस्थान पर दर्शन कर लौटते वक्त इतना गुस्सा आया कि ''भगवान मुझे शक्ति देता तो गुंबदों का विध्वंस कर देता''।
विज्ञापन

तीन सितंबर को टी राजा मथुरा-वृंदावन के दौरे पर आए थे। उन्होंने यहां श्रीकृष्ण जन्मभूमि के दर्शन किए। इसके बाद श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण के में जन्मभूमि के पक्षकार श्रीकृष्ण मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप से मिलने वृंदावन पहुंचे थे। वहां उन्होंने बयान दिया, जिसका वीडियो रविवार को सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वीडियो में वह कह रहे हैं कि हर भक्त की इच्छा से है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि के पास ईदगाह हटे। युवा पीढ़ी गुंबद को टूटते हुए देखना चाहती है।
विज्ञापन

सीएम योगी से अनुरोध है कि वह इस प्रकरण की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएं। साथ ही तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन के सनातन धर्म को लेकर दिए बयान के संबंध में कहा कि हिंदू विरोध लोग खुद को फेमस करने के लिए ऐसी बयानबाजी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवैसी को लेकर कहा कि वह विपक्ष से पैसे लेते हैं। बता दें कि तीन सितंबर को वृंदावन में पहुंचने पर उन्होंने महेंद्र प्रताप के साथ श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर काफी देर तक गहन मंत्रणा भी की थी। हालांकि इस दौरान क्या बातचीत हुई इसे महेंद्र प्रताप और टी राजा की ओर से गोपनीय रखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed