{"_id":"6935ca2fb35325c9e60bcac4","slug":"identification-has-been-established-but-the-arrest-is-pending-the-businessmans-murder-case-could-be-solved-today-mathura-news-c-29-1-mtr1013-491448-2025-12-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पहचान हो चुकी, पकड़ बाकी, आज खुल सकता है व्यापारी हत्याकांड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पहचान हो चुकी, पकड़ बाकी, आज खुल सकता है व्यापारी हत्याकांड
विज्ञापन
बरसाना। डाहरोली गांव में व्यापारी महादेव की हत्या के बाद पूरे इलाके में छाई दहशत अब पुलिस के सख्त कदमों से टूटती दिख रही है। तीन दिन की लगातार पड़ताल, गांव की गलियों में दौड़ते सुराग और तमाम इकाइयों की संयुक्त पड़ताल ने आखिर उन चेहरों तक पुलिस को पहुंचा दिया है, जिन पर खून से सनी इस वारदात की छाया साफ नजर आने लगी है। गांव में चर्चा तेज है कि आज हत्या का खुलासा हो सकता है और जिन कदमों की आहट अब तक रात के अंधेरे में दब रही थी, वे किसी भी क्षण पुलिस की गिरफ्त में बदल सकती है।
शुक्रवार की रात दुकान बंद कर लौट रहे महादेव पुत्र खच्चर की सिर और चेहरे पर भारी वस्तु से हमला कर हत्या कर दी गई थी। बदमाश शव को घसीटकर कुए में फेंक गए। गनपत द्वारा अज्ञात के खिलाफ दी गई तहरीर के बाद पुलिस पर खुलासे का भारी दबाव था। एसएसपी श्लोक कुमार के आदेश और एसपी देहात सुरेश चंद रावत की अगुवाई में पांच टीमें बनाई गईं।
शक के आधार पर उठाए गए युवकों से पूछताछ, मोबाइल लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज की परतें खोलते खोलते पुलिस आखिर उस नतीजे पर पहुंची, जहां हत्यारोपियों का दायरा बिल्कुल छोटा रह गया। रविवार की देर रात पुलिस टीम लोकेशन के आधार पर आरोपियों के बेहद करीब पहुंच गई। सूत्रों के अनुसार वारदात में शामिल लोग गांव के ही बताए जा रहे हैं। एसपी देहात सुरेश चंद रावत ने बताया कि घटना को अंजाम देने वालों की पहचान कर ली गई है और पुलिस टीम उनको पकड़ने निकल चुकी है। देर रात गिरफ्तारी की संभावना जताई गई है।