{"_id":"658341e98445cfc0710f3034","slug":"i-will-not-visit-banke-bihari-until-eidgah-is-removed-from-shri-krishnas-birthplace-rambhadracharya-mathura-news-c-29-1-mtr1002-174404-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का प्रण, 'कृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह हटने तक नहीं करूंगा बांकेबिहारी के दर्शन'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: स्वामी रामभद्राचार्य महाराज का प्रण, 'कृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह हटने तक नहीं करूंगा बांकेबिहारी के दर्शन'
Thu, 21 Dec 2023 05:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Dec 2023 05:08 PM IST
सार
पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य तुलसी पीठाधीश्वर चित्रकूट द्वारा वृंदावन में कथा चल रही है। इस दौरान उन्होंने कहा कि जब तक श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्त नहीं होगी तब तक वे बांके बिहारी के दर्शन नहीं करेंगे।
विज्ञापन
रामभद्राचार्य।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चित्रकूट के तुलसी पीठाधीश्वर और पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने ठाकुर श्रीबांकेबिहारी के दर्शन न करने का प्रण लिया है। उन्होंने कहा है कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि से ईदगाह हटने तक वह दर्शन नहीं करेंगे। कहा, जरूरत होने पर श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन की तर्ज पर श्रीकृष्ण जन्मभूमि मामले में भी कोर्ट में साक्ष्य लेकर जाएंगे। भागवतम् और अनेक शास्त्रों में उल्लेख है कि श्रीकृष्ण का जन्म कटरा केशवदेव पर स्थित कंस के कारागार में ही हुआ है।
कथावाचक श्रीकृष्ण शास्त्री के रमणरेणी, वृंदावन स्थित निकुंज आश्रम में रामभद्राचार्य द्वारा भागवत कथा कही जा रही है। बुधवार शाम भागवत कथा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति न्यास के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप पहुंचे। वहां रामभद्राचार्य ने उनसे श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह प्रकरण के वादों की जानकारी ली। एडवोकेट कमीशन की अर्जी मंजूरी पर खुशी जाहिर की।
इसके बाद उन्होंने भक्तों के समक्ष व्यास गद्दी से कहा कि जब तक आतताइयों से श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्त नहीं होगा, तब तक वह भगवान बांकेबिहारी के दर्शन नहीं करेंगे। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मस्थान पर कब्जा किया गया है, वह असहनीय है। जब तक श्रीकृष्ण जन्मस्थान मुक्त नहीं हो जाता, मैं भगवान बांकेबिहारी के दर्शन नहीं करूंगा।
विज्ञापन
महेंद्र प्रताप सिंह ने मंच से कहा कि जन्मभूमि पक्ष की इस प्रकरण में कोर्ट से कदम दर कदम जीत हो रही है। यह श्रीकृष्ण का आशीर्वाद है। सुप्रीम कोर्ट में अब 9 जनवरी को ईदगाह पक्ष की दो एसएलपी पर सुनवाई होनी है। दोनों एसएलपी के विरोध में मजबूत दलीलें पेश की जाएंगी।