फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   I was the one who fired the three shots...

तीन गोलियां मारी: पत्नी के प्रेमी ने दी थी ऐसी चुनौती, जिसके बाद पति ने की उसकी हत्या; वीडियो किया जारी

Thu, 24 Sep 2026 12:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 24 Sep 2026 12:15 PM IST
सार

मथुरा के नौहझील में अवनीश हत्याकांड में अब आरोपी ने एक वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में उसने बताया कि अवनीश ने उसे खुद अपना ठिकाना बताया। इतना ही नहीं उसे चुनौती भी दी।  जिसके बाद वो बताए गए स्थान पर पहुंचा और उसकी तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी। 
 

विज्ञापन
I was the one who fired the three shots...
आरोपी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

 मुड़लिया गांव के पास युवक अवनीश उर्फ रवनी को गोली मारने के मुख्य आरोपी सतेंद्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर वारदात की जिम्मेदारी ली है। वीडियो में आरोपी ने दावा किया है कि उसने ही अवनीश को तीन गोलियां मारी थीं। वीडियो में उसने घटना के दौरान अकेले होने की बात कही है और गिरफ्तारी देने के लिए तैयार होने की बात भी कही है।
विज्ञापन

 

सतेंद्र ने वायरल वीडियो में बताया कि करीब दो वर्ष पहले अवनीश उसकी पत्नी को अपने साथ ले गया था। इसके बाद भी अवनीश अलग-अलग मोबाइल नंबरों से उसे फोन करता था। वीडियो में आरोपी ने कहा कि घटना वाले दिन भी अवनीश का फोन आया था। अवनीश ने उसे अपने ठिकाने के बारे में बताते हुए कथित तौर पर चुनौती दी थी। इसके बाद ही गांव की ओर जाने वाले रास्ते पर पहुंचा। वहां उसने अवनीश को गोली मार दी। वीडियो में कहा कि उसने अकेले ही तीन गोलियां मारीं। वारदात के बाद वह अपने घर से निकल गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी वीडियो में साफ तौर पर कहा कि वारदात के वक्त उसके साथ कोई नहीं था। उसने दोहराया कि न तो उसका कोई भाई, न कोई परिजन और न ही कोई अन्य व्यक्ति घटना के समय मौजूद था। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल किया है। उसने कहा कि वह गिरफ्तारी देने के लिए तैयार है।

 
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद पुलिस तलाश में जुटी
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी की तलाश में तेज कर दी है। सीओ अमरनाथ यादव ने बताया कि आरोपी की तलाश में पुलिस की चार टीमें लगातार काम कर रही हैं। पुलिस वायरल वीडियो की भी गहन जांच कर रही है। आरोपी के वीडियो वायरल होने के बाद उसके जल्द पुलिस के हत्थे चढ़ने की संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed