{"_id":"685d9892b7205b74b2016a46","slug":"i-had-bought-the-land-but-did-not-get-the-ownership-rights-mathura-news-c-369-1-sagr1038-131718-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: जमीन खरीदी थी, पर नहीं मिला मालिकाना हक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: जमीन खरीदी थी, पर नहीं मिला मालिकाना हक
विज्ञापन
मथुरा। माया टीले पर हुए हादसे के मामले में कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा ने नगर निगम के नोटिस का जवाब दे दिया है। उन्होंने बताया कि उन्होंने सुनील चैन की पत्नी साध्वी गुप्ता के साथ जमीन खरीदी जरूर थी, लेकिन उन्हें मालिकाना हक नहीं मिल सका। मजिस्ट्रेट जांच में भी उन्होंने यह बयान दर्ज कराया है।
हादसे के बाद माया टीले के नीचे स्थित जमीन के मालिकों को निगम ने नोटिस जारी किया था। दरअसल इसी जमीन को बढ़ाने के लिए टीला काटा जा रहा था, जिसके कारण इतना बड़ा हादसा हो गया। मामले में सुनील चैन, उनकी पत्नी साध्वी गुप्ता, मां कमलेश गुप्ता, कांग्रेस के पूर्व महानगर अध्यक्ष मदनमोहन शर्मा और संजीव शर्मा के नाम नोटिस जारी किए थे। सभी से जमीन के अभिलेख निगम ने मांगे थे। मदनमोहन शर्मा ने सहायक नगर आयुक्त को एक लिखित जवाब भेजा है।
इसमें कहा है कि उन्होंने 15 अगस्त 2012 को माया टीला क्षेत्र में नानक चंद से सड़क के किराने 57.59 वर्ग मीटर जगह खरीदी थी। इसमें 19.19 वर्ग मीटर में सुनील चैन की पत्नी साध्वी गुप्ता भी हिस्सेदार थीं, लेकिन आज तक उन्हें इस जमीन का मालिकाना हक नहीं मिला है। उन्होंने मजिस्ट्रेट जांच में भी यही बयान दर्ज कराया है। उनका यह जवाब सोशल मीडिया पर भी अब वायरल हो रहा है। लोगों का कहना है कि जब सुनील चैन की पत्नी ही उनके साथ हिस्सेदार थीं तो यह कैसे कहा जा सकता है कि उन्हें मालिकाना हक नहीं मिला।