{"_id":"69066799be56b5e9060af23c","slug":"i-dont-want-diamonds-or-pearls-but-i-want-your-union-mathura-news-c-369-1-mt11009-138127-2025-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: ....हीरे मोती मैं ना चाहूं, मैं तो चाहूं संगम तेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: ....हीरे मोती मैं ना चाहूं, मैं तो चाहूं संगम तेरा
ब्रज रज उत्सव 2025 की म्यूजिकल नाइट में प्रस्तुति देती गायिका मिस्मी वासु।
Link Copied
मथुरा। ब्रज रज उत्सव में शनिवार को गायिका मिस्मी वासु की म्यूजिकल नाइट में दर्शक उत्सव और उमंग से ओतप्रोत दिखे। जैसे ही उन्होंने अपनी आवाज से हीरे मोती मैं ना चाहूं, मैं तो चाहूं संगम तेरा...गाया तो मथुरावासी झूमने लगे और परिसर तालियों की आवाज से गूंजने लगी। इससे पहले मंजरी ग्रुप के कलाकारों ने कई प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
धौली प्याऊ स्थित रेलवे ग्राउंड में आयोजित उत्सव में शनिवार दोपहर को मंजरी ग्रुप के कलाकारों ने अपने गायन से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। उनकी कला में ब्रज की माटी की सुगंध के साथ दर्शकों को आधुनिक संगीत का कोमल स्पर्श भी महसूस हुआ। इसके बाद महाविद्या कॉलोनी स्थित अलबेली सरकार मंदिर के कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति से ऐसा माहौल बनाया कि दर्शक भक्ति रस की गंगा में सराबोर हो गए। भजन गायक गौरांशी शर्मा, प्रियांशी शर्मा एवं प्रियम शर्मा द्वारा करुणा भरी नजर से मोरपंख वाला मिल गया... भजनों पर लोगों की आंखें नम हो गईं। ब्रज चौरासी कोस संस्कृति की सुंदर झलकियां कलाकारों ने पेश की। इसी तरह कई कलाकारों ने प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद उत्सव में म्यूजिकल नाइट की शाम सजी और मिस्मी वासु आवाज का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। इस दौरान डीएम चंद्रप्रकाश सिंह, एमवीडीए उपाध्यक्ष एसबी सिंह, एसीईओ मदन चंद्र दुबे, डिप्टी सीईओ सतीश चंद्र, सहायक अभियंता आरपी यादव समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।