{"_id":"5f0b00ea8ebc3e63b25a00d8","slug":"hungree-cow-death-catel-goverdhan-mathura-mathura-news-agr450082954","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्याम ढाक गोशाला में अव्यवस्थाएं, भूख से मर रही हैं गायें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्याम ढाक गोशाला में अव्यवस्थाएं, भूख से मर रही हैं गायें
विज्ञापन
श्याम ढाक गोशाला में बीमार व भूखा गोवंश।
- फोटो : MATHURA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। गिरिराज तलहटी में पूंछरी के पास राजस्थान सीमा में बरौली श्याम ढाक पर बनी गोशाला में बदइंतजामों के कारण गायें भूख से मर रही हैं। गोशाला परिसर में बारिश के बाद कीचड़ व गंदगी हो गई है। इससे दर्जनों गाय बीमार हैं।
गोवर्धन गो रक्षक दल के धीरज कौशिक ने बताया कि गायों की मरने की जानकारी मिलते ही वे गोशाला पहुंचे तो गायों की स्थिति अच्छी नहीं मिली। गोशाला संचालक संतोषजनक जवाब नहीं दे रहे हैं। आन्यौर निवासी अनंत कौशिक ने बताया कि गायों को चारा ठीक से नहीं मिल रहा है। बीमार गाय इलाज के अभाव दम तोड़ रही हैं। उन्होंने बताया कि अब तक आधा दर्जन गायें मर चुकी हैं।
इधर, गोशाला संचालक राम दास ने बताया कि चारे की व्यवस्था के लिए पर्याप्त संसाधन नहीं हैं। इसके बाद भी गायों का पालन किया जा रहा है। परिसर की स्थिति को सुधारनेे के लिए एक ओर खड़ंजा लगा दिया है। फिलहाल गोशाला में 500 गायें हैं। बरसात आने के कारण स्थिति बिगड़ी है। एक ही बीमार गाय ने दम तोड़ दिया है।