फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hundreds of houses lost power due to fault and repairs

Mathura News: फाल्ट और मरम्मत के कारण गुल रही सैकड़ों घरों की बिजली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 03:50 AM IST
विज्ञापन
Hundreds of houses lost power due to fault and repairs
मथुरा। रविवार को फाल्ट और मरम्मत कार्य की वजह से सैकड़ों उपभोक्ताओं के घरों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। इस वजह से उपभोक्ताओं को भीषण गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन


राधिका विहार उपकेंद्र से पोषित गोवर्धन रोड फीडर की 11 हजार लाइन की केबल शनिवार देर रात करीब दो बजे जोड़ से क्षतिग्रस्त हो गई। अवर अभियंता रवि मौर्या ने बताया कि शाम पांच बजे मरम्मत कार्य पूरा कर लिया गया। इसके बाद सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। मरम्मत कार्य की वजह से राजीव भवन उपकेंद्र से पोषित सिविल लाइन फीडर की बिजली भी करीब 10 घंटे तक गुल रही।
विज्ञापन


इस दौरान लाइन पर फीडर विभाजन और मरम्मत का कार्य किया गया। इस वजह से लाइन पर सुबह 9 बजे से शाम सात बजे तक शटडाउन लिया गया था। बिजली गुल होने की वजह से उपभोक्ताओं को काफी दिक्कत हुई। एसडीओ अजय कुमार ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद सभी उपभोक्ताओं की बिजली आपूर्ति सुचारू कर दी गई। उन्होंने बताया कि कार्य पूरा होने के बाद उपभोक्ताओं को पहले से बेहतर बिजली सप्लाई मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



फाल्ट सही करने के नाम पर घंटों बंद रही आपूर्ति
कोसीकलां। कस्बे में रविवार सुबह करीब नौ बजे राधा गोविंद नगर में टूटे खंभे को बदलने के नाम पर दो घंटे आर-1 फीडर बंद रहा। जब आपूर्ति शुरू हुई तो फीडर में ब्रेक डाउन हो गया, इसके बाद पंजाब बैंक के समीप लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे सुबह नौ बजे बिजली गुल हुई और आपूर्ति दोपहर दो बजे शुरू हुई। इसके बाद लुका छिपी का खेल शुरू हो गया।

आर-2, गोपाल बाग, टाऊन फीडर की उपभोक्ता 24 घंटे से अधिक समय से परेशान हैं। राहुल तांगर, हरेंद्र सिंह, आशीष ठाकुर, जय शर्मा आदि का कहना था कि बमुश्किल 4 घंटे आपूर्ति नसीब हो सकी है। पूछने पर अधिकारी ओसीबी खराब, फाल्ट या ओवरलोड़िंग का बहाना बना देते हैं। उपभोक्ता नीरज अग्रवाल, राजदीप सिंह, राधारमन ने बताया कि अधिकारी मनमाना रवैया अपनाएं हुए हैं। एसडीओ सर्वज्ञ श्रीवास्तव का कहना था कि बेहतर आपूर्ति के प्रयासरत है।


लाइनमैनों की संख्या में इजाफा नहीं हुआ
कोसीकलां। नगर के चार फीडरों पर होने वाले फाल्ट सही करने के लिए दो शिफ्टों में 7 और रात्रि में मात्र एक लाइनमैन है, जो कि नाकाफी है। उपभोक्ताओं का आरोप है अधिकारियों के आश्वासन के बाद भी लाइनमैनों की संख्या नही बढ़ाई गई। इससे फाल्ट समय पर सही नही हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed