{"_id":"64c690a76e1432321504467b","slug":"huge-crowd-of-devotees-is-thronging-for-circumambulation-of-giriraj-ji-in-adhik-maas-mela-in-govardhan-2023-07-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Mathura: अधिक मास मेला में दिखी आस्था और विश्वास, गिरिराज जी की शरण में पहुंचे लाखों श्रद्धालु; की परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: अधिक मास मेला में दिखी आस्था और विश्वास, गिरिराज जी की शरण में पहुंचे लाखों श्रद्धालु; की परिक्रमा
Sun, 30 Jul 2023 10:28 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 30 Jul 2023 10:28 PM IST
सार
मथुरा के गोवर्धन में अधिक मास मेला में आस्था और विश्वास की भीड़ दिखी। यहां लाखों श्रद्धालु परिक्रमा करने के लिए गिरिराज जी की शरण में पहुंचे।
विज्ञापन
Mathura: अधिक मास मेला में दिखी आस्था और विश्वास
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
तीर्थनगरी मथुरा के गोवर्धन में अधिक मास मेला में आस्था एवं विश्वास को लेकर भक्तों का रेला गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए उमड़ रहा है। रविवार को गर्मी, तेज धूप और उमस के बीच श्रद्धालुओं ने गिरिराज महाराज की जयकारों के साथ परिक्रमा लगाई। भक्तों की आने वाली भीड़ को देखते हुए एसएसपी शैलेष पांडेय ने देर रात मेला व्यवस्थाओं के साथ परिक्रमा मार्ग का निरीक्षण करके जानकारी ली।
विज्ञापन
गौरतलब है कि अधिक मास मेला में एक माह तक श्रद्धालु गिरिराज जी की परिक्रमा व दंडवती लगाते हैं। एकादशी से पूर्णिमासी तक अथाह जनसैलाब उमड़ता है। गिरिराज जी की परिक्रमा के लिए भक्तों का सैलाब रेलवे स्टेशन से लेकर बस स्टैंड व संपर्क मार्गों पर दिखाई दे रहा है। रात्रि बेला में मुड़िया पूर्णिमा मेला जैसी भीड़ होने से प्रशासन सतर्क हो गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
यहां भक्तों की श्रद्धा अव्यवस्थाओं पर भारी पड़ रही है। पार्किंग स्थलों से लेकर रेलवे स्टेशन से भक्त गिरिराज जी की परिक्रमा तक पैदल ही पहुंच रहे हैं। परिक्रमा शुरू करने से पहले जूता-चप्पल व बैग आदि को सामान स्टैंडों पर जमा कर रहे हैं। भक्त अपनी परिक्रमा जहां शुरू कर रहे हैं, वहीं पूरी कर परिक्रमा में मत्था टेक वापिस हो रहे हैं।
यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: घर से मंदिर दर्शन करने को निकली किशोरी लापता, परिजन ने दो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
यह भी पढ़ेंः- Firozabad News: घर से मंदिर दर्शन करने को निकली किशोरी लापता, परिजन ने दो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा
गोवर्धन में शनिवार को अधिक मास मेला में उमड़ी लाखों लोगों की भीड़ को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय द्वारा परिक्रमा मार्ग में पैदल भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं कंट्रोल रूम के माध्यम से मेले की सुरक्षा व्यवस्था व यातायात व्यवस्था को भी बारीकी से देखा।
यह भी पढ़ेंः- UP News: दो वर्ष तक इरफान करता रहा शारीरिक शोषण, दो बार कराया गर्भपात; अब शादी से कर रहा इंकार
यह भी पढ़ेंः- UP News: दो वर्ष तक इरफान करता रहा शारीरिक शोषण, दो बार कराया गर्भपात; अब शादी से कर रहा इंकार
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मेला से संबंधित जानकारी ली। कहा कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार से मेला में असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने प्रमुख मंदिरों में होने वाली भीड़ को देखते हुए चोर-उचक्कों पर नजर बनाए रखने के लिए सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात करने को कहा। श्रद्धालुओं से भी अपनी व सामान की सुरक्षा के लिए सावधानी बरतने की अपील की।