फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   teenager went missing from home to visit temple In Firozabad

Firozabad News: घर से मंदिर दर्शन करने को निकली किशोरी लापता, परिजन ने दो के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा

Sun, 30 Jul 2023 09:20 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Jul 2023 09:20 PM IST
सार

फिरोजाबाद में घर से मंदिर दर्शन करने को निकली किशोरी लापता हो गई। परिजन ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

विज्ञापन
teenager went missing from home to visit temple In Firozabad
crime news woman - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एक गांव की किशोरी शनिवार को दोपहर 12 बजे घर से शनिदेव मंदिर दर्शन करने गई थी। लेकिन शाम तक घर नहीं लौटी तो उसकी तलाश की। जब उसका पता नहीं चला तो उसने थाने में गांव के ही युवक और उसके एक दोस्त पर किशोरी को बहला-फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

विज्ञापन


मामला नसीरपुर थाना क्षेत्र का है। यहां शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद का है। दोपहर को किशोरी गांव से शनिदेव मंदिर दर्शन के लिए निकली थी। लेकिन, जब शाम तक घर नहीं पहुंची तो परिजनों को चिंता हुई। पीड़ित पिता ने गांव के युवक के साथ ही उसके हाथरस निवासी एक दोस्त पर किशोरी को बहला फुसला कर ले जाने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- हैवान पति: गर्भवती पत्नी से रात में की ऐसी डिमांड, मना किया तो दी दर्दनाक मौत; 10 महीने पहले की थी लव मैरिज
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष संजुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर गांव के ही पंकज और उसके दोस्त नगला खशाली हाथरस धीरज कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके किशोरी को बरामद करने का प्रयास शुरू कर दिया है। शीघ्र ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed