फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Huge Crowd Gathers at Dauji Maharaj Temple on Baldev Chhath for Special Darshan

ब्रज के राजा का जन्मोत्सव: छठ पर दाऊजी महाराज के दरबार में उमड़ा जनसैलाब, हीरा-जवाहरात के हुए विशेष दर्शन

Thu, 17 Sep 2026 12:13 PM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 17 Sep 2026 12:13 PM IST
सार

बलदेव छठ पर श्री दाऊजी महाराज के जन्मोत्सव में सुबह से ही लाखों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। विशेष पंचामृत अभिषेक, श्रृंगार और हीरा-जवाहरात के दर्शन आकर्षण का केंद्र रहे। मंदिर में समाज गायन, भजन, नफीरी वादन और नंदोत्सव का आयोजन हुआ, जबकि 108 वेदपाठी व विद्वानों ने श्री बलभद्र पाठ और हवन-यज्ञ किया।
 

विज्ञापन
Huge Crowd Gathers at Dauji Maharaj Temple on Baldev Chhath for Special Darshan
श्रद्धालुओं का सैलाब - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

श्रीदाऊजी महाराज का जन्मोत्सव बलदेव छठ पर श्रद्धालुओं का जनसैलाब सुबह से ही उमड़ पड़ा। लाखों श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव पर विशेष दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्री दाऊजी का विशेष पंचामृत स्नान व अभिषेक श्रृंगार हीरा जवाहरात के विशेष दर्शनों में श्रद्धालुओं ने दर्शन किए।
विज्ञापन


नफीरी की धुन व भजनों पर श्रद्धालु थिरकते रहे। समाज गायन में सेवायत श्रद्धालुओं ने जन्मोत्सव के पदों का गायन किया। जन्मोत्सव की खुशी में श्रद्धालुओं की भीड़-भाड़ सुबह से शाम तक उमड़ती रहीं। नंदोत्सव में नारियल फल प्रसाद लुटाए गए। सभी श्रद्धालु चारों ओर उमड़े श्रद्धालुओं ने दृश्य को देख कर आनंदित हो गये। मंदिर में विशेष रूप से 108 वेद पाठी व विद्वानों ने श्री बलभद्र पाठ का आयोजन किया।
विज्ञापन


विशेष हवन यज्ञ किया गया। जिससे श्रद्धालु धन्य हो गये। मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया। मंदिर में नफीरी वादन की धुन पर महिला व पुरुष युवतियां भजनों पर नाचते गाते हुए नजर आए। बोल श्री दाऊजी महाराज की जय जयकार बोल रेवती मैया की जय जयकार हुई।  इस दौरान लगातार भीड़भाड़ उमड़ती रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed