फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   How to tell if air pollution and AQI display faulty

Mathura News: कैसे जानें वायु प्रदूषण, एक्यूआई की स्क्रीन खराब

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
How to tell if air pollution and AQI display faulty
वृंदावन। नगर की आबोहवा की जानकारी देने के लिए नगर निगम द्वारा सात माह पूर्व लगाए गए एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) की स्क्रीन लंबे समय से देखरेख के अभाव में खराब है। लाखों रुपये की लागत से लगाए एक्यूआई की स्क्रीन खराब हो जाने से जहां आमजन को वायु गुणवत्ता की जानकारी नहीं हो पा रही है। वहीं स्क्रीन उपयोग में न आने पर उसके आगे होर्डिंग लगा दिए हैं।
विज्ञापन


वायु प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए जनवरी माह में नगर निगम ने वृंदावन जोनल कार्यालय के मुख्य द्वार के सामने गांधी पार्क और श्रीबांकेबिहारी पाठशाला के समीप स्क्रीन लगवाई थीं। एक स्क्रीन की कीमत लगभग 5.5 लाख रुपये बताई जा रही है। दोनों स्क्रीन और उनके विद्युत कनेक्शन पर करीब 11 लाख रुपये खर्च किए गए थे।
विज्ञापन

यह स्क्रीन लगाने के कुछ ही दिन बाद ही बंद हो गईं। इसके बाद नगर निगम द्वारा इनकी सुध नहीं ली गई। वृंदावन जोन प्रभारी नीरज शर्मा ने बताया कि एयर क्वालिटी इंडेक्स स्क्रीन को चेक कराया जाएगा। खराब होने पर उनकी मरम्मत कराई जाएगी। निगम के पथ प्रकाश को इसकी देखरेख की जिम्मेदारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed