{"_id":"69d6b01e376af63e41077ce5","slug":"house-damaged-by-lightning-strike-mathura-news-c-160-1-sagr1034-106353-2026-04-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आसमान से टूटी आफत: आधी रात को गिर गई मकान की छत, मलबे में दब गया किसान; ग्रामीणों ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसमान से टूटी आफत: आधी रात को गिर गई मकान की छत, मलबे में दब गया किसान; ग्रामीणों ने बचाई जान
Thu, 09 Apr 2026 01:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 01:22 PM IST
सार
मथुरा में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से मकान की छत ढह गई, मलबे में दबकर एक ग्रामीण घायल हो गया। वहीं बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की फसलें बर्बाद हो गईं, जिससे क्षेत्र में दोहरी मार से हालात गंभीर हो गए हैं।
विज्ञापन
बिजली गिरने से गिरी छत।
विस्तार
मथुरा के कोसीकलां के गांव कामर में तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से एक मकान की छत ढह गई। मलबे में दबकर एक ग्रामीण घायल हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos
मंगलवार रात करीब एक बजे बारिश के दौरान कुमरचंद के मकान पर बिजली गिरी। तेज धमाके के साथ मकान की छत गिर गई और अंदर सो रहे कुमरचंद मलबे में दब गए। धमाके की चीख-पुकार की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे।क् किसी तरह कुमरचंद को मलबे से बाहर निकाल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के दूसरे कमरे में सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इधर छाता नगर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले दिनों हुई बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों की कमर तोड़ कर रख दी है। तैयार खड़ी गेहूं की फसल अब खेतों में ही सड़ने लगी है। किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें गहरी होती जा रही हैं।
छाता-गोवर्धन मार्ग स्थित खेतों का नजारा बेहद दयनीय है। स्थानीय किसान हरी, हरवंश चौधरी ने बताया कि क्षेत्र में 70 प्रतिशत फसलें पूरी तरह नष्ट हुए हैं। किसान अमर सिंह, हरे कृष्ण चौधरी, राजेंद्र, आशाराम, वीरपाल, हरिओम, देशराज, वेद पंडित, टीकम, पप्पू, राजवीर आदि ने प्रशासन से फसलों का सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।