फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hospital from Mau

Mathura News: मऊ से अस्पताल लाया गया 58 वर्षीय हाथी मनु

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
hospital from Mau
फरह(मथुरा)। वाइल्डलाइफ एसओएस की टीम मऊ से 58 वर्षीय गंभीर रूप से घायल, बीमार, सूजन और घावों से पीड़ित हाथी मनु को लेकर चुरमुरा स्थित हाथी अस्पताल पहुंची। यहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


मऊ के प्रभागीय वन अधिकारी की सूचना पर टीम मौके पर पहुंची तो हाथी की स्थिति बेहतर नहीं थी। हाथी नेत्र दिव्यांग भी है। मौके पर विविध दवाओं के माध्यम से उपचार किया। चोटों का आकलन करने के लिए लेजर थेरेपी, आयुर्वेदिक उपचार के साथ गर्म सिंकाई और थर्मल इमेजिंग भी की गई। आगे पैर के जोड़ आदि स्थानों पर सूजन का पता चला। लंबे समय तक लेटे रहने के कारण शरीर पर घाव भी हो गए थे। कुछ सुधार के बाद मनु को क्रेन के सहारे खड़े होने में कामयाबी मिली तो उसे बेहतर उपचार के लिए हाथी अस्पताल लाया गया। इससे पूर्व राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक की अनुमति ली गई।
विज्ञापन


वाइल्डलाइफ एसओएस के सह-संस्थापक और सीईओ कार्तिक सत्यनारायण व सचिव गीता शेषमणि ने कहा कि मनु की हालत पूरे भारत में हाथियों द्वारा सहन की जाने वाली लापरवाही और पीड़ा के चक्र को समाप्त करने की तत्काल आवश्यकता पर प्रकाश डालता है। 2030 तक ऐसे 300 हाथियों को बचाने के हमारे अभियान के माध्यम से हमारा लक्ष्य उन्हें वह देखभाल और सम्मान प्रदान करना है जिसके वे हकदार हैं, ताकि उनका शोषण से मुक्त भविष्य सुनिश्चित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed