फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Horrific accident in Mathura: Bus crushed four students three died on the spot

मथुरा में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार चार छात्रों को बस ने रौंदा, तीन की मौके पर ही मौत; चौथे की हालत गंभीर

Tue, 19 Nov 2024 02:06 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 19 Nov 2024 02:06 PM IST
सार

मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र स्थित जाजमपट्टी मार्ग पर मंगलवार सुबह कॉलेज जा रहे चार छात्रों को बस ने रौंद दिया। हादसे में बाइक सवार तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई। चौथे छात्र को गंभीर हालत में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
 

विज्ञापन
Horrific accident in Mathura: Bus crushed four students three died on the spot
मृतक छात्रों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के मगोर्रा थाना क्षेत्र स्थित जाजमपट्टी पर मंगलवार की सुबह बाइक सवार चार छात्रों को निजी बस चालक ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में तीन छात्रों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी छात्र कृष्ण प्यारी शुक्ला कॉलेज के हैं। वे एग्रीकल्चर से बीएससी के छात्र बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन




 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत के चलते उसे आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया है। इधर सूचना मिलने के बाद परिजन जिला अस्पताल और उसके बाद पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। 

थाना प्रभारी निरीक्षक मोहित तोमर ने बताया कि मंगलवार की सुबह भरतपुर के रहने वाले चार छात्र एक बाइक पर कॉलेज के लिए जा रहे थे। जाजमपट्टी के समीप उन्हें प्राइवेट बस चालक ने टक्कर मार दी। इसमें भरतपुर के बयाना स्थित मनपुरिया निवासी 20 वर्षीय रितेश, चेतन, मुकुल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रामकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। 



जिला अस्पताल से चिकित्सकों ने स्थिति देखते उसे आगरा मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। दुर्घटना के बाद बस का चालक भागने में सफल रहा। मृतकों के शवों पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed