{"_id":"5ed106a48ebc3e904b44d002","slug":"home-quarentain-dm-order-mathura-mathura-news-agr443855055","type":"story","status":"publish","title_hn":"होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर होगी रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने पर होगी रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा। होम क्वारंटीन की प्रक्रिया को लेकर एक बार फिर डीएम ने संबंधित अधिकारियों से नाराजगी जाहिर की। साफ कहा कि होम क्वारंटीन का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी जाए। होम क्वारंटीन की कड़ी निगरानी के लिए सूची एसडीएम, सीओ सहित आलाधिकारियों को भी उपलब्ध कराई जाए।
शुक्रवार को जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने निगरानी समिति के संबंध में बैठक लेते हुए सभी उपजिलाधिकारी एवं सीओ को निर्देश दिए कि वह अपने-अपने क्षेत्रों से क्वांरटीन किए गए व्यक्तियों तथा ऐसे प्रवासी मजदूर जो सीधे अपने घर चले आए हों, उनकी सूची आशा कार्यकर्ताओं द्वारा सर्वे करके बनवा ली जाए। ऐसे सभी व्यक्तियों के घर के बाहर प्लायर चिपकाया जाए, साथ ही प्लायर के साफ फोटो नोडल अधिकारी को भेजें। ऐसे व्यक्तियों के घर से बाहर से आने से कोरोना वायरस का फैलाव बढ़ सकता है।
जिलाधिकारी ने कहा कि निगरानी समिति के सदस्य, आशा, लेखपाल, सचिव व प्रधान सहित सभी लोग क्वांरटीन किए गए व्यक्तियों पर विशेष नजर रखेंगे। उन्होंने 60 वर्ष से अधिक उम्र एवं बीमार व्यक्ति तथा गर्भवती महिला का विशेष ध्यान रखने के भी निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट मनोज कुमार सिंह सहित सभी उप जिलाधिकारी, सीओ सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।