Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Home guards chased away the policemen by pelting stones

Mathura News: होमगार्ड ने ही पथराव कर खदेड़ डाले पुलिसकर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:25 AM IST
विज्ञापन
Home guards chased away the policemen by pelting stones
मथुरा। नौहझील थाना क्षेत्र के एक गांव में रास्ते में खड़ी गाड़ी को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। मारपीट के बाद जमकर पथराव हुआ। सूचना पर पहुंची 122 नंबर पुलिस व थाना पुलिस को दबंग होमगार्ड पक्ष ने पथराव कर खदेड़ दिया। बाद में पहुंची पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो महिलाओं सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


गांव अवाखेड़ा में मदन होमगार्ड के पद पर तैनात है और वर्तमान में थाना सुरीर में उसकी तैनाती है। उसके घर के सामने रास्ते पर गाड़ी खड़ी हुई थी। वहीं गांव के सुधीर की बहन बबिता की कुम्हेर में मौत हो गई थी। परिजन गाड़ियों से अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रहे थे। मदन से रास्ते में खड़ी गाड़ी हटाने को कहा। इसी को लेकर मदन पक्ष के लोगों ने सुधीर पक्ष के लोगों पर हमला कर दिया। हमले में लाठी-डंडे, सरिया व चाकू चले व जमकर ईंट-पत्थर फिंके।
विज्ञापन


सूचना 112 नंबर पुलिसकर्मी पहुंचे तो आरोपियों द्वारा उनकी भी मजामत कर दी। पुलिस कर्मियों ने घटना की सूचना इलाका पुलिस को दी। उपनिरीक्षक दिलीप कुमार पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए। यहां आरोपियों ने पथराव कर उन्हें खदेड़ दिया। इसके बाद इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस फोर्स को देख आरोपित भाग गए। इंस्पेक्टर शैलेंद्र सिंह ने बताया पीड़ित सुधीर की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर सुनीता व कुशल सहित कुशलपाल को गिरफ्तार किया है। बाकी आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें जुटी हुई हैं। बताया कि पीड़ित सुधीर की तहरीर पर मदन सिंह, कुशलपाल, कृष्ण कुमार, नरेंद्र, मधु उर्फ मीना, अनीता, कुशल, गौरव व सुनीता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed