फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holi lit for the map of the proposed corridor

Mathura News: प्रस्तावित कॉरिडोर के नक्शे की जलाई होली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 17 Jan 2023 07:50 PM IST
विज्ञापन
Holi lit for the map of the proposed corridor
वृंदावन। ठाकुर श्रीबांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर को लेकर चल रहा विरोध मंगलवार को भी जारी रहा। रविवार और सोमवार को बंद दुकानें व्यापारियों ने मंगलवार को खोल लीं। दिन में प्रदर्शनकारियों ने पैदल मार्च निकाला और सरकार के साथ स्थानीय प्रशासन को जमकर कोसा। श्रीबांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर के प्रस्तावित नक्शे की कापियों की होली जलाई।
विज्ञापन

मंगलवार की दोपहर बाद ठा श्रीबांके बिहारी मंदिर क्षेत्र के व्यापारियों, गोस्वामियों और स्थानीय लोगों ने विद्यापीठ चौराहे से दाऊजी तिराहे तक पैदल मार्च निकाल कर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। लोगों के हाथ में काले बैनर पोस्टर लिए हुए थे। मंदिर की मुख्य गली के समीप बांके बिहारी मंदिर कॉरिडोर के प्रस्तावित नक्शे की होली जलाई और कॉरिडोर का विराध किया। कुंज बिहारी श्री हरिदास के जयकारे लगाए गए। दुकानदारों ने अपने-अपने प्रतिष्ठानों पर काले बैनर लगाकर विरोध दर्ज कराया। मंदिर के चबूतरे पर प्रदर्शन कर सरकार और अधिकारियों को कोसा।
विज्ञापन

व्यापारी अलौकिक शर्मा ने कहा कि कॉरिडोर से वृंदावन के पौराणिक स्वरूप, कुंजगलियों और यहां के पुराने बाजार का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा। धार्मिक स्थल को पर्यटन स्थल बनाने की कवायद की जा रही है। मेघश्याम गौतम, अमित गौतम ने कहा कि वृंदावन का महत्व कुंज गलियों उनके पौराणिक महत्व एवं संस्कृति से है। सरकार कॉरिडोर बनाकर वृंदावन की प्राचीनता को समाप्त करना चाहती है, जो स्वीकार नहीं। सरकार तीर्थ स्थल को बिगाड़कर टूरिस्ट प्लेस बनाना चाहती है। इस अवसर पर गोविंद खंडेलवाल, अनिल, गोविंद, मुक़ेश, अशोक, प्रिंस, अमित, कन्हैया, पीवी गोस्वामी, शानू, मुक़ेश, मानक, विकास, आशीष, मनोज, सुजीत, कमल, निकुंज, मयूर गोस्वामी, राहुल, हिरदेश , आकाश, अमित, उमेश आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed