फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Holi Diwali in Purushottam mas Nandgaon City of Festivals

Mathura News: पुरुषोत्तम मास में होली और दिवाली, नंदगांव बनेगा उत्सवों की नगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Holi Diwali in Purushottam mas Nandgaon City of Festivals
नंदगांव। जेठ की तपती दोपहर में रंग और गुलाल उड़ता दिखे, ढोल-मंजीरों की थाप पर होली के रसिया सुनाई दें और भक्त होली के रंग में सराबोर नजर आएं, तो समझ लीजिए कि ब्रज में पुरुषोत्तम मास की शुरुआत हो चुकी है। इस बार नंदगांव के प्रसिद्ध नंदबाबा मंदिर, बंटा वारी कुंज और अन्य मंदिर 17 मई से 15 जून तक अद्भुत और दुर्लभ उत्सवों का साक्षी बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


पुरुषोत्तम मास के दौरान मंदिर परिसर पूरे माह भक्ति, रंग और उत्सवों से जगमगाएंगे। खास बात यह है कि ब्रज में सालभर मनाए जाने वाले प्रमुख पर्व होली, दिवाली, जन्माष्टमी, गोवर्धन पूजा, शरद पूर्णिमा, गोपाष्टमी और दानलीला जैसे सभी आयोजन एक ही महीने में ब्रज शैली में होंगे। नंदबाबा मंदिर के सेवायत गौरव गोस्वामी के अनुसार पुरुषोत्तम मास को ब्रज में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यही वजह है कि इस दौरान देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु नंदगांव पहुंचते हैं। उत्सवों की शुरुआत 17 मई को गोवर्धन पूजा और अन्नकूट से होगी। इसके बाद 18 मई को रथ यात्रा, 19 मई को हरियाली तीज और 21 मई को नाग पंचमी एवं दाऊजी जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान सबसे ज्यादा उत्साह 24 और 25 मई को होने वाली बरसाना और नंदगांव की होली को लेकर है। इसके अलावा 29 मई को दानलीला, 30 मई को शरद पूर्णिमा उत्सव, 1 जून को धुलेंडी, 8 जून को जन्माष्टमी और 9 जून को नंद महोत्सव मनाया जाएगा। पुरुषोत्तम मास का समापन 15 जून को दिवाली उत्सव के साथ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed