फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   holi celebration in mathura

फागोत्सव में और गाढ़ा हुआ सौहार्द का रंग

Wed, 30 Mar 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 30 Mar 2016 12:03 AM IST
विज्ञापन
holi celebration in mathura
मथुरा में होली
लंका विजय हनुमान मित्र मंडल की ओर से हाथी दरवाजा पर सोमवार को फाग महोत्सव हुरंगा का आयोजन किया गया। हिंदू के साथ मुसलमान समाज की महिलाओं ने नृत्य किया और होली खेली। सोमवार की रात 11 बजे रसिया दंगल का आयोजन किया गया।
विज्ञापन


हुरंगा का शुभारंभ शाम चार बजे हुआ। महिलाएं सज-धजकर नगर पंचायत कार्यालय के निकट स्थित लंका विजय हनुमान मंदिर प्रांगण में पहुंचीं। होली गीतों का गायन हुआ। फाग खेलने बरसाने आये हैं नटवर नंदकिशोर..., एसौ चटक रंग डारौ, मेरी चूनर में लग गयौ दाग री...।
विज्ञापन


गानों पर महिलाओं ने नृत्य किया। लठामार होली खेली गई। रात 11 बजे से सुबह 8 बजे तक खिच्चो आटे वाले और करन शर्मा हाथरस के बीच रसिया दंगल का मुकाबला हुआ। मंडल के अध्यक्ष महेश उपाध्याय, नरेश स्वामी, राजू जांगिड़, मदनमोहन जांगिड़, जगमोहन शर्मा, नीरज गोला, शिव कुमार, रिंकू, मोहन सिंह, रामधन शर्मा, विष्णु पहलवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


छड़ीमार हुरंगा देखने उमड़ा जनसैलाब
महावन। कस्बे के नंदभवन चौरासी खंभा मंदिर प्रांगण में मंगलवार को परंपरागत छड़ीमार हुरंगा का आयोजन किया गया। अपराह्न तीन बजे स्थानीय बस स्टैंड से कृष्ण-बलराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कृष्ण-बलराम के स्वरूप सजधज कर पैदल हुरंगा स्थल पहुंचे।

उनके पीछे हुरियारिन-हुरियारे होली के गीत गाते चल रहे थे। रास्ते में आरती उतारकर उनका स्वागत किया गया। मंदिर प्रांगण में होली खेली गई। परिसर श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। इस मौके पर छप्पन भोग भी सजाए गए।


आयोजन में मुख्य अतिथि गुरु शरणानंद महाराज, अयोध्या प्रसाद त्यागी और बंसी वाले महाराज रहे। व्यवस्थाएं महेश पाठक, जगन पाठक, पंकज दीक्षित, दिनेश स्वामी, रूपकिशोर शर्मा, धनपाल पाठक, कलुआ पुजारी, पारस अग्रवाल आदि ने संभालीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed