{"_id":"6a0373936c9a757cc80acfa0","slug":"holding-areas-to-be-constructed-on-the-lines-of-prayagraj-mathura-news-c-369-1-mt11018-146225-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: प्रयागराज की तर्ज पर बनाए जाएंगे होल्डिंग एरिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: प्रयागराज की तर्ज पर बनाए जाएंगे होल्डिंग एरिया
विज्ञापन
मथुरा। धार्मिक नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए रेलवे ने खास तैयारी की है। स्टेशन पर भीड़ अधिक न हो इसके लिए जंक्शन के तीसरे प्रवेश द्वार पर होल्डिंग एरिया बनाने का निर्णय लिया है। 1500-1500 वर्ग फीट के दो होल्डिंग एरिया बनाने को हरी झंडी दी है।
जनपद में मेले और त्योहारों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर रेलवे जंक्शन के तीसरे प्रवेश द्वार पर दो होल्डिंग एरिया बनाने जा रहा है। ये होल्डिंग एरिया प्रयागराज जंक्शन के सामने खुसरोबाग में महाकुंभ की तर्ज पर तैयार किए जाएंगे। यहां यात्रियों को रोका जाएगा और भीड़ नियंत्रित होने के बाद ही उन्हें प्लेटफॉर्म की ओर भेजा जाएगा, जिससे स्टेशन परिसर में अफरातफरी की स्थिति न बने।
मंडल में आगरा में एक और मथुरा में दो होल्डिंग एरिया बनाए जाने को हरी झंडी मिल गई है। जनसंपर्क अधिकारी संजय कुमार गौतम ने बताया कि जनपद में त्योहारों एवं प्रमुख अवसरों पर होल्डिंग एरिया में यात्रियों को रोका जा सकेगा। इसके बाद ही उन्हें प्लेटफॉर्म पर भेजा जाएगा।