फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hockey team will reach its destination again

फिर से अपने मुकाम तक पहुंचेगा हॉकी टीम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 08:33 PM IST
विज्ञापन
Hockey team will reach its destination again
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हॉकी इंडिया के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर कमांडर आरके श्रीवास्तव ने कहा कि अब समय आ गया है कि हॉकी अपने उसकी मुकाम पर पहुंचेगा, जिस पर हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के समय हुआ करता था। 40 साल बाद ओलंपिक में मिले पदक से वह काफी उत्साहित दिखे।
विज्ञापन

दर्शन के बाद बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत आचार्य गोपी गोस्वामी की गद्दी पर पत्रकारों से रूबरू होते हुए कहा कि हॉकी का अभी-अभी खाता खुला है। आने वाली प्रतियोगिता में हमारी टीम पहले से बेहतर प्रदर्शन करेगी। सेवायत गोपी गोस्वामी व श्री नाथ गोस्वामी ने पूजा अर्चना कराकर ठाकुरजी की प्रसादी भेंट की। उन्होंने कहा कि 14 नवंबर से उड़ीसा के भुवनेश्वर में आयोजित होने वाली जूनियर विश्वकप हॉकी की सफलता के लिये ठाकुर बांकेबिहारी के दरबार मे प्रार्थना की है।
विज्ञापन

कहा कि भारत का हॉकी इतिहास स्वर्णिम पन्नों से भरा हुआ है, लेकिन बीच के कुछ वर्षों में हम पिछड़ते चले गए, लेकिन अब समय बदल चुका है। टोक्यो ओलंपिक में हमारी टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो भविष्य में नए मुकाम को हासिल करेगा। अगले महीने से उड़ीसा में होने वाली जूनियर विश्वकप प्रतियोगिता के बारे में कहा कि हमारी टीम की तैयारियां पूरी है। हम खिताब जीतने का पूरा प्रयास करेंगे। इस अवसर पर स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के सहायक सचिव कन्हैया गुर्जर, शिवम शर्मा, रजत अग्रवाल, भूपेंद्र मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed