फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hockey and Karate competition winners secured spots in the SGFI.

Mathura News: हॉकी-कराटे प्रतियोगिता के विजेताओं ने एसजीएफआई में बनाया स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 17 Nov 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Hockey and Karate competition winners secured spots in the SGFI.
मथुरा। श्रीजी बाबा सरस्वती विद्या मंदिर में हुई चार दिवसीय 36वीं अखिल भारतीय हॉकी एवं कराटे प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। प्रतियोगिता के विजेताओं ने स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया नेशनल्स (एसजीएफआई) में अपना स्थान पक्का किया।
विज्ञापन

समापन समारोह का शुभारंभ गोवर्धन विधायक ठाकुर मेघ श्याम सिंह, संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू, प्रबंधक प्रो. तेजपाल सिंह और प्रधानाचार्य हरेंद्र कुमार सारस्वत ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। इसके बाद कराटे और हॉकी के विजेताओं की घोषणा की गई। कराटे प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-14 और अंडर-17 में मध्य क्षेत्र प्रथम रहा। जबकि अंडर-19 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश ने पहला स्थान प्राप्त किया। बालक वर्ग अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 तीनों वर्गों में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रथम रहा। अंडर-17 में श्रीजी बाबा विद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता के बालिका वर्ग अंडर-14 में दक्षिण क्षेत्र, अंडर-17 और अंडर-19 में राजस्थान क्षेत्र प्रथम रहा। बालक वर्ग में अंडर-14 में राजस्थान, अंडर-17 में पूर्वी उत्तर प्रदेश और अंडर-19 में पश्चिमी उत्तर प्रदेश क्षेत्र प्रथम रहा। श्रीजी बाबा विद्यालय की टीम ने अंडर-19 वर्ग में जीत दर्ज कर एसजीएफआई में स्थान सुरक्षित किया। प्रतियोगिता में कुल 607 खिलाड़ियों सहित 726 निर्णायक एवं आचार्य उपस्थित रहे। क्षेत्रीय खेल संयोजक सत्यपाल सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान सरस्वती शिक्षा परिषद के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश बंसल, मंत्री आरपी सिंह, नीलम माहेश्वरी, शिवहरी गोस्वामी, डॉ. हरीश सारस्वत, लोकेश शर्मा समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed