फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   hindu is not safe in up? laxmikant bajpeyi

प्रदेश में हिंदू सुरक्षित नहीं : लक्ष्मीकांत बाजपेयी

Sun, 25 Oct 2015 08:10 PM IST
ब्यूरा, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरा, अमर उजाला मथुरा Updated Sun, 25 Oct 2015 08:10 PM IST
विज्ञापन
hindu is not safe in up? laxmikant bajpeyi
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है। यहां हिंदू सुरक्षित नहीं है। प्रदेश के शहर-शहर में दंगे और उपद्रव हो रहे हैं, हिंदू अपने देवी देवताओं की प्रतिमाओं की शोभायात्रा निकालकर विसर्जित भी नहीं कर सकते। इससे प्रदेश की कानून व्यवस्था का हाल सामने आ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि दादरी कांड दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रदेश सरकार चाहती तो इसे रोक सकती थी, लेकिन सरकार ने ऐसा नहीं किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी रविवार को वृंदावन पहुंचे। यहां उन्होंने ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में पूजा अर्चना के बाद पत्रकारों से ये बात कही।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने फीरोजाबाद में गणेश पूजन के दौरान हुए दंगे में मारे गए हिंदू युवक के परिवार का हालचाल जानना भी मुनासिब नहीं समझा, लेकिन दादरी दंगे में मारे गए व्यक्ति के परिवारीजनों को विवेकाधीन कोटे से लाखों रुपये दे दिए। इससे सरकार का दोहरा चरित्र सामने आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रदेश में गो तस्करी दिनों दिन बढ़ रही है। तस्कर खुलेआम गायों की चोरी कर रहे हैं, लेकिन प्रदेश सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है।

प्रदेश अध्यक्ष ने दावा किया कि पार्टी 2017 के मिशन को सफल बनाएगी। 2017 में प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा यादव सिंह, अनिल यादव और गायत्री प्रजापति जैसे भ्रष्ट अफसरों के घोटालों को उजागर कर सरकार की कारगुजारी को जनता के सामने लाएगी।


उन्होंने कहा कि पंचायत चुनावों में पार्टी को अच्छी सफलता मिलेगी। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष मुकेश गौतम, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर ओम प्रकाश सिंह, छैल बिहारी शर्मा भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed