फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Highway police caught firecrackers, audio went viral, allegations were made

Mathura News: हाईवे पुलिस ने पकड़े पटाखे, ऑडियो वायरल, लगे आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 10 Nov 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
Highway police caught firecrackers, audio went viral, allegations were made
मथुरा। हाईवे थाना पुलिस द्वारा बृहस्पतिवार तड़के सतोहा चौकी क्षेत्र में अवैध पटाखे पकड़े। इस कार्रवाई को लेकर एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस द्वारा अधिक माल पकड़े जाने के बावजूद कम दिखाने और 50 हजार रुपये की सांठगांठ कर दो आरोपियों को मौके से भगाने की वार्ता हो रही है। एक सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी द्वारा मध्यस्थता की बात भी ऑडियो में कही जा रही है।
विज्ञापन


तड़के 3.53 बजे पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज किया गया। वादी सतोहा चौकी प्रभारी रविंद्र बाबू हैं। रविंद्र बाबू का आरोप है कि मुखबिर से मिली सूचना पर राधा कृष्णा टूरिस्ट फैमिली ढाबा के पास गोवर्धन रोड पर दो व्यक्ति अवैध विस्फोटक सामग्री ले जाने की फिराक में हैं। मौके पर पहुंचे तो पुलिस को देख दोनों आरोपी खेतों में भाग गए।
विज्ञापन

मौके से पांच कार्टून माल बरामद हुआ। इसमें मोनू निवासी घास की मंडी, शहर कोतवाली पर नामजद व एक अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया। वायरल ऑडियो में दो युवक इस कार्रवाई को लेकर बात कर रहे हैं, जिसमें मौके से 9 कार्टून माल पकड़े जाने के बाद भी पांच कार्टून मुकदमे में दर्शाने और मौके पर पकड़े दो युवकों को भगाने की एवज में 50 हजार रुपये की सांठगांठ का जिक्र है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ रिफाइनरी श्वेता शर्मा के अनुसार फिलहाल इस तरह की ऑडियो या कोई शिकायत सामने नहीं आई है, अगर कोई शिकायत लिखित में देता है तो निश्चित रूप से निष्पक्ष तौर पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed