फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Highest population in Chhata and lowest in Mahavan

Mathura News: छाता में सर्वाधिक और महावन में सबसे कम आबादी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Highest population in Chhata and lowest in Mahavan
मथुरा। जनगणना 2027 की दिशा में जिले में प्रथम चरण मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य पूरा हो गया है। पांचों तहसीलों में कुल 5.83 लाख मकान दर्ज किए गए हैं। इसमें छाता में सर्वाधिक और महावन में सबसे कम आबादी मिली है। इस डेटा को डिजिटल पोर्टल अपलोड किया जा रहा है।
विज्ञापन

मकानों की गणना में छाता तहसील जिले में शीर्ष पर है। इसमें 1.48 लाख मकान दर्ज किए गए हैं। वहीं, महावन तहसील में सबसे कम 98.72 हजार मकान मिले हैं। मांट में 1.31 लाख, गोवर्धन में 1.05 लाख और मथुरा तहसील में एक लाख से अधिक मकान दर्ज किए गए हैं। पांचों तहसीलों के कुल 3.75 लाख परिवार हैं, जिनकी 22.36 लाख की आबादी दर्ज की गई है। आबादी के लिहाज से छाता तहसील 5.75 लाख की जनसंख्या के साथ सबसे बड़ी है, जबकि महावन 3.71 लाख की आबादी के साथ सबसे छोटी तहसील के रूप दर्ज की गई है। एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा ने बताया कि मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य पूरा हो गया है। अब डेटा को डिजिटल पोर्टल पर सिंक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article