{"_id":"69c83926d672e55741005acc","slug":"high-tension-line-shifted-without-permission-fir-mathura-news-c-412-1-mt21004-6515-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बिना अनुमति हाईटेंशन लाइन शिफ्ट की, किसान पर प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बिना अनुमति हाईटेंशन लाइन शिफ्ट की, किसान पर प्राथमिकी
विज्ञापन
चौमुहां। जैंत थाना क्षेत्र के अंतर्गत राल-गोवर्धन रोड पर सरकारी बिजली की लाइन को बिना अनुमति शिफ्ट करने का मामला सामने आया है। एक किसान ने बिना विभाग की अनुमति अपने खेत से गुजर रही 11 केवी की हाईटेंशन लाइन का खंभा उखाड़कर दूसरी जगह लगा दिया।
बिजली विभाग की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी किसान के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। 33/11 केवी सब-स्टेशन छटीकरा के अवर अभियंता अफसर खान ने जैंत थाने में तहरीर देकर बताया कि नगला मोहर सिंह ओमेक्स के सामने, राल-गोवर्धन रोड पर भीकचंद पुत्र श्रीराम का खेत है। इस खेत के ऊपर से राल फीडर की 11 केवी विद्युत लाइन गुजर रही है, जो शासन के नियमानुसार प्रतिदिन 10 घंटे किसानों को सिंचाई के लिए बिजली आपूर्ति करती है।
आरोप है कि 27 मार्च की रात जब लाइन में बिजली की आपूर्ति बंद थी, तब भीकचंद ने बिना किसी विभागीय अनुमति या आवेदन के अपने खेत में लगे सीमेंट पोल को उखाड़ कर दूसरे खेत में शिफ्ट कर दिया।