फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   High power committee measured the land

Mathura News: हाई पावर कमेटी ने जमीन की कराई नापतोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Apr 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
High power committee measured the land
मथुरा। व्यापारी नेता हेमेंद्र हत्याकांड के मामले में जिलाधिकारी सीपी सिंह द्वारा गठित हाई पावर कमेटी ने मंगलवार को विवादित जमीन की जांच की। बिंदुवार जानकारी जुटाकर अपनी रिपोर्ट में शामिल किया।
विज्ञापन

दरअसल, बीते बुधवार को जमीन के विवाद व्यापारी हेमेंद्र गर्ग की गोली मारकर हत्या कर दी थी। हालांकि पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। मामले जिलाधिकारी ने जमीन की जांच के लिए हाई पावर कमेटी का गठन किया था। कमेटी में एडीएम योगानंद पांडेय, एमवीडीए सचिव अरविंद द्विवेदी, एसडीएम सदर निशा ग्रेवाल, सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी एवं गोवर्धन तहसीलदार को शामिल किया गया है।
विज्ञापन

मंगलवार को कमेटी ने जमीन की एक-एक बिंदु की जांच की। चार लेखपालों की टीम ने जमीन की नापतोल की। टीम ने इस जमीन के संबंध में खरीद फरोख्त करने वाले सभी अभिलेखों को देखा। एडीएम योगानंद पांडेय ने बताया है कि मामले में बारीकी से जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद करीब एक सप्ताह बाद जांच रिपोर्ट डीएम को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed